अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर केन्द्रीय जेल में बंद कैदी मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल से भाग निकला है। सोमवार सुबह वो सुरक्षाकर्मियों से बताकर बाथरूम जाने के लिए निकला, लेकिन लौटा नहीं। काफी देर तक उसके वापस नहीं लौटने पर सुरक्षाकर्मियों ने खोजबीन शुरू की तो उसका पता नहीं चला।
जानकारी के अनुसार, बिलासपुर जिले के मस्तूरी थाना क्षेत्र के ग्राम मल्हार निवासी मुकेश कांत को हत्या के आरोप में उम्रकैद की सजा हुई है। सजा के बाद उसे अंबिकापुर केन्द्रीय जेल भेज दिया गया था। यहां वह लंबे समय से बंद था। 04 अक्टूबर शनिवार को वह बीमार पड़ा तो उसे जेल से मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था। उसका इलाज जेल वार्ड में किया जा रहा था।
CSP राहुल बंसल ने बताया कि, बंदी मुकेश कांत हॉस्पिटल में भीड़ का फायदा उठाकर भाग निकला है। जिस समय वह भागा हॉस्पिटल में OPD का समय था। लोगों की भीड़ थी। भीड़ की आड़ में ही वह भागने में सफल रहा। आसपास के सभी थाना क्षेत्रों को बंदी के फरार होने की सूचना दे दी गई है। फरार बंदी की खोजबीन की जा रही है।
राजीव भवन में चोरी से मचा हड़कंप, AC समेत लाखों का सामान पार, दो गिरफ्तार
भाजपा की डिजिटल लर्निंग कार्यशाला संपन्न, संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर जोर
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft