Saturday ,May 23, 2026
होमदेश-दुनियाबाराबंकी में दर्दनाक हादसा: घर के बाहर सो रहे परिवार को डंपर ने कुचला, पिता समेत 4 की मौत...

बाराबंकी में दर्दनाक हादसा: घर के बाहर सो रहे परिवार को डंपर ने कुचला, पिता समेत 4 की मौत

 Newsbaji  |  May 23, 2026 09:25 AM  | 
Last Updated : May 23, 2026 09:25 AM
तेज रफ्तार डंपर ने परिवार को कुचला, पिता समेत 4 की मौत
तेज रफ्तार डंपर ने परिवार को कुचला, पिता समेत 4 की मौत

बाराबंकी। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में शनिवार रात एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया। फतेहपुर थाना क्षेत्र के फतेहपुर-महमूदाबाद मार्ग स्थित झांसा गांव में बिजली न आने के कारण घर के बाहर सो रहे परिवार को तेज रफ्तार डंपर ने कुचल दिया। हादसे में पिता और तीन बच्चों की मौत हो गई, जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, परिवार गर्मी और बिजली कटौती के चलते घर के बाहर सो रहा था। इसी दौरान अनियंत्रित डंपर सड़क किनारे चढ़ गया और सो रहे लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य ने जिला अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

मृतकों में पिता और उसके तीन बच्चे शामिल हैं। वहीं हादसे में घायल महिला की हालत गंभीर बनी हुई है और उसका इलाज जिला अस्पताल में जारी है।

घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद डंपर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।

इस हृदयविदारक हादसे के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। प्रशासन ने पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया है।

TAGS
 
admin

Newsbaji

Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft