तिरुवल्लूर/चेन्नई। तमिलनाडु के तिरुवल्लूर जिले में रविवार को अमोनिया गैस लीक होने से बड़ा हादसा हो गया। इस दर्दनाक घटना में अब तक 7 महिलाओं की मौत हो चुकी है, जबकि कम से कम 67 लोगों के प्रभावित होने की सूचना है। हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और प्रशासन ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया।
जानकारी के अनुसार, यह हादसा तिरुवल्लूर जिले के पेरियापलयम के पास कन्नीगईपैर स्थित एक सी-फूड एक्सपोर्ट्स फैसिलिटी में हुआ, जहां अचानक अमोनिया गैस का रिसाव होने लगा। गैस के प्रभाव से कई लोग बेहोश हो गए और उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।
NDRF ने संभाला मार्चा
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन के अनुरोध पर राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) की चौथी बटालियन को तुरंत अलर्ट किया गया। वरिष्ठ कमांडेंट अखिलेश कुमार के नेतृत्व में केमिकल, बायोलॉजिकल, रेडियोलॉजिकल और न्यूक्लियर (CBRN) विशेषज्ञ टीम को मौके पर तैनात किया गया है। NDRF की विशेष टीम चेन्नई से घटनास्थल पर पहुंची है। टीम में 30 प्रशिक्षित कर्मी शामिल हैं, जो पर्सनल प्रोटेक्टिव इक्विपमेंट (PPE), गैस डिटेक्शन डिवाइस और विशेष रेस्क्यू उपकरणों से लैस हैं।
संयुक्त ऑपरेशन जारी
फिलहाल एनडीआरएफ और जिला प्रशासन की संयुक्त टीम प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने, गैस रिसाव के स्रोत की पहचान करने और स्थिति को नियंत्रित करने के प्रयासों में जुटी हुई है। प्रशासन आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और किसी बड़े खतरे को टालने के लिए लगातार निगरानी कर रहा है।
फिलहाल, घटना के कारणों की जांच की जा रही है। प्रशासन ने लोगों से प्रभावित क्षेत्र से दूर रहने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।
राहुल गांधी छत्तीसगढ़ दौरे पर, संगठन मजबूत करने पर रहेगा फोकस, 20 से 29 जून तक प्रशिक्षण
पत्नी को बचाने दौड़ा पति, करंट की चपेट में आने से दंपती की दर्दनाक मौत
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft