लखीसराय। NEET UG री-एग्जाम के दौरान बिहार के लखीसराय जिले में कथित तौर पर एक सॉल्वर गैंग का पर्दाफाश किया गया है। मामले में 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि, कई अभ्यर्थियों की जगह फर्जी उम्मीदवार परीक्षा दे रहे थे, जिनमें डॉक्टर और मेडिकल छात्र भी शामिल बताए जा रहे हैं।
जानकारी के अनुसार, बायोमीट्रिक सत्यापन के दौरान अलग-अलग परीक्षा केंद्रों पर संदिग्ध गतिविधियां सामने आईं। केंद्रीय विद्यालय से 7, KRK हाई स्कूल से 1 और हसनपुर हाई स्कूल से 1 आरोपी को पकड़ा गया। जांच में सामने आया कि ये लोग दूसरे अभ्यर्थियों के स्थान पर परीक्षा देने पहुंचे थे।
बताया जा रहा है कि, पकड़े गए आरोपी अलग-अलग जिलों और राज्यों से जुड़े हुए हैं। इनमें कुछ प्रतिष्ठित मेडिकल कॉलेजों के MBBS छात्र भी शामिल बताए गए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए बायोमीट्रिक उपस्थिति दर्ज कराने वाली निजी एजेंसी के 7 कर्मचारियों को भी हिरासत में लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।
प्रशासन के अनुसार, पूरे मामले की जांच जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार और SP प्रेरणा कुमार की निगरानी में की जा रही है। SDM और SDOP की टीम कथित अंतर-जिला और अंतर-राज्यीय सॉल्वर नेटवर्क के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी हुई है।
फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क की भूमिका और परीक्षा में कथित गड़बड़ी के तरीके की जांच कर रही है।
ISI के स्लीपर सेल का कथित आरोपी गिरफ्तार, अकलतरा में किरायेदार सत्यापन के दौरान खुला मामला
कोरिया जिले के तिहरे हत्याकांड में सभी आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने शहर में निकाला जुलूस
तिरुवल्लूर में अमोनिया गैस लीक से बड़ा हादसा, 7 महिलाओं की मौत, 67 लोग प्रभावित
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft