उन्नाव। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार सुबह औरास क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसा हो गया। दिल्ली से बिहार जा रही तेज रफ्तार स्लीपर बस चालक को झपकी आने के कारण अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और पलट गई। हादसे में बिहार के एक दारोगा, एक कैदी समेत 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 25 से अधिक यात्री घायल हो गए। कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
जानकारी के मुताबिक, बस दिल्ली से बिहार जा रही थी। मृतकों में बिहार पुलिस के दारोगा रामचंद्र भी शामिल हैं। बताया गया कि वह एक कैदी छत्रपाल को दिल्ली में बयान दर्ज कराने के बाद वापस बिहार ले जा रहे थे। हादसे में कैदी की भी मौत हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा सुबह करीब 6:00 बजे हुआ, जब अधिकांश यात्री सो रहे थे। अचानक बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई और पलट गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कई यात्री खिड़कियों से उछलकर एक्सप्रेस-वे के नीचे गढ़्ढे में जा गिरे। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई।
घटना के बाद यूपीडा (UPIDA) की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। सूचना मिलते ही औरास पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस और बचाव दल ने बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला और एंबुलेंस की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा।
डॉक्टरों ने बिहार के दारोगा, कैदी समेत 6 लोगों को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल यात्रियों को बेहतर इलाज के लिए लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है।
चैतन्य बघेल को सुप्रीम कोर्ट से राहत, शराब घोटाला मामले में जमानत बरकरार
BASLP Admission 2026: रायपुर के JNM मेडिकल कॉलेज में आवेदन शुरू, 10 अगस्त तक करें अप्लाई
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft