गरियाबंद। जिले के देवभोग स्थित देवमाता हॉस्पिटल में इलाज के दौरान एक प्रसूता की मौत के बाद जमकर हंगामा हो गया। आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने मृतका का शव नेशनल हाईवे 130-C पर रखकर चक्काजाम कर दिया। घटना के बाद हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात प्रभावित हो गया।
मृतिका की पहचान भानुमति मांझी (30 वर्ष) के रूप में हुई है। परिजनों का आरोप है कि, अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही और समय पर उचित उपचार नहीं मिलने के कारण प्रसूता की मौत हुई। घटना से नाराज ग्रामीणों ने अस्पताल का लाइसेंस निरस्त करने और दोषियों के खिलाफ अपराध दर्ज करने की मांग की है।
सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझाने का प्रयास शुरू किया। हालांकि परिजन अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं।
वहीं देवमाता अस्पताल प्रबंधन की ओर से डॉक्टर सागर गाटवाक ने बताया कि, प्रसव के दौरान बच्चा फंस गया था, जिसके बाद परिजनों की सहमति से महिला को रेफर किया गया। उनका कहना है कि मरीज को समय पर नजदीकी अस्पताल भेजा गया था और प्राथमिक उपचार भी दिया गया था। डॉक्टर के मुताबिक मरीज को समय पर खून चढ़ाने की जरूरत थी, लेकिन परिजनों की ओर से इसमें देरी हुई।
हाईटेक अस्पताल में 32 लाख रुपए के गबन का आरोप, कैशियर गिरफ्तार
CRPF कैंप से लापता आरक्षक का पेड़ पर मिला शव, घरेलू विवाद के बाद निकला था घर से
बारिश में जलती रही चिता, ऊपर तनी रही चादर: मांगरू के श्मशान ने खोली सरकारी दावों की पोल
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft