Monday ,May 25, 2026
होमछत्तीसगढ़महंगाई की नई मार: पेट्रोल-डीजल फिर महंगा, रायपुर में पेट्रोल 108 रुपये के करीब...

महंगाई की नई मार: पेट्रोल-डीजल फिर महंगा, रायपुर में पेट्रोल 108 रुपये के करीब

 Newsbaji  |  May 25, 2026 10:11 AM  | 
Last Updated : May 25, 2026 10:11 AM
आम लोगों पर महंगाई की मार, पेट्रोल-डीजल के दामों में लगीं आग
आम लोगों पर महंगाई की मार, पेट्रोल-डीजल के दामों में लगीं आग

रायपुर। आम जनता पर महंगाई का बोझ लगातार बढ़ता जा रहा है। सोमवार सुबह 6:00 बजे से तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के दाम में लगातार चौथी बार बढ़ोतरी कर दी। इस बार पेट्रोल 2.61 रुपए प्रति लीटर और डीजल 2.71 रुपए प्रति लीटर महंगा हुआ है

तारीख पेट्रोल डीजल
नारायणपुर 109.65 102.86
जगदलपुर 109.64 102.86
दंतेवाड़ा 109.60 102.83
बीजापुर 109.59 102.83
जशपुर 109.52 102.72
सूरजपुर 109.39 102.59
रायगढ़ 109.30 102.07
अंबिकापुर 109.09 102.29
बिलासपुर 108.65 101.86
दुर्ग 108.29 101.50
रायपुर 107.96 101.17
कोरबा  107.63 100.85
धमतरी 108.45 101.66
महासमुंद 108.64 101.84
राजनांदगांव 108.98 102.19


नई कीमतें लागू होने के बाद छत्तीसगढ़ के कई जिलों में पेट्रोल 109 रुपए प्रति लीटर के पार पहुंच गया है। राजधानी रायपुर में अब पेट्रोल की कीमत 107.96 रुपए प्रति लीटर हो गई है। वहीं सरगुजा संभाग के जिलों में ईंधन के दाम सबसे ज्यादा दर्ज किए जा रहे हैं।

लगातार बढ़ रही कीमतों ने आम आदमी की चिंता बढ़ा दी है। रोजाना वाहन से सफर करने वाले लोगों, ऑटो-टैक्सी चालकों और छोटे व्यापारियों पर इसका सीधा असर पड़ रहा है। पेट्रोल-डीजल महंगा होने से परिवहन लागत बढ़ेगी, जिसका असर सब्जियों, राशन और अन्य जरूरी सामानों की कीमतों पर भी पड़ सकता है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि, पहले से बढ़ती महंगाई के बीच ईंधन के दाम में लगातार इजाफा आम परिवारों का बजट बिगाड़ रहा है। लोगों ने सरकार से टैक्स में राहत देकर आम जनता को राहत पहुंचाने की मांग की है।

विशेषज्ञों के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी और टैक्स के कारण घरेलू बाजार में पेट्रोल-डीजल महंगा हो रहा है। फिलहाल आने वाले दिनों में भी कीमतों में राहत की संभावना कम दिखाई दे रही है।

TAGS
 
admin

Newsbaji

Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft