दुर्ग। गोयल ट्रेडर्स, जेवरा सिरसा में करोड़ों के कारोबार के बीच कंपनी की बिक्री राशि में बड़े गबन का मामला सामने आया है। दुर्ग पुलिस ने कंपनी के एरिया सेल्स ऑफिसर राजेश जायसवाल को करीब 38 लाख रुपए के गबन के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी पर आरोप है कि उसने कंपनी के उत्पादों की बिक्री से प्राप्त रकम कंपनी खाते में जमा करने के बजाय निजी उपयोग में खर्च कर दी।
पुलिस के अनुसार, आरोपी वर्ष 2020 से 2022 के बीच लगभग 26 महीनों तक कंपनी की चाय पत्ती, सेवई, वाशिंग पाउडर और अन्य पैकेजिंग सामग्री की बिक्री से व्यापारियों से रकम वसूलता रहा, लेकिन राशि कंपनी खाते में जमा नहीं की गई। जांच में सामने आया कि गबन की गई रकम का इस्तेमाल आरोपी ने मकान निर्माण और अन्य निजी कार्यों में किया।
शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। वित्तीय लेन-देन और दस्तावेजों की पड़ताल में करीब 38 लाख रुपए के गबन की पुष्टि हुई। इसके बाद आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की गई। पुलिस टीम ने आखिरकार आरोपी राजेश जायसवाल को बिलासपुर से गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ के दौरान आरोपी ने गबन की राशि को निजी कार्यों में खर्च करना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर कार्रवाई करते हुए उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
मामले की प्रमुख बातें
हाईटेक अस्पताल में 32 लाख रुपए के गबन का आरोप, कैशियर गिरफ्तार
CRPF कैंप से लापता आरक्षक का पेड़ पर मिला शव, घरेलू विवाद के बाद निकला था घर से
बारिश में जलती रही चिता, ऊपर तनी रही चादर: मांगरू के श्मशान ने खोली सरकारी दावों की पोल
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft