कोलकाता। पश्चिम बंगाल के सोनारपुर में तृणमूल कांग्रेस (TMC) के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी पर कथित तौर पर हमला किए जाने की घटना ने राज्य की राजनीति में नया विवाद खड़ा कर दिया है। चुनाव बाद हिंसा से प्रभावित परिवारों से मिलने पहुंचे अभिषेक बनर्जी का स्थानीय लोगों के एक समूह ने विरोध किया और उन पर पत्थर तथा अंडे फेंके। स्थिति इतनी तनावपूर्ण हो गई कि पुलिस को उन्हें हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकालना पड़ा।
अभिषेक का आरोप- "बीजेपी मुझे मारना चाहती है"
घटना के बाद अभिषेक बनर्जी ने भारतीय जनता पार्टी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि, यह हमला सुनियोजित था। उन्होंने दावा किया कि उन्हें निशाना बनाकर हमला किया गया और पूरी घटना कैमरों में रिकॉर्ड हुई है।
उन्होंने कहा, "वे मुझे मारना चाहते थे। हम इस मामले को हाई कोर्ट और राज्यपाल के सामने उठाएंगे। लोकतंत्र में इस तरह की हिंसा स्वीकार्य नहीं है।"
सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
इस घटना के बाद राज्य में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े हो गए हैं। विपक्ष और सत्तापक्ष के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। घटना के वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।
CID ने भी भेजा नोटिस
इस बीच, पश्चिम बंगाल सीआईडी ने अभिषेक बनर्जी को नोटिस जारी कर 1 जून को भबानी भवन स्थित सीआईडी कार्यालय में उपस्थित होने के लिए कहा है। हालांकि नोटिस किस मामले में जारी किया गया है, इस पर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।
हाईटेक अस्पताल में 32 लाख रुपए के गबन का आरोप, कैशियर गिरफ्तार
CRPF कैंप से लापता आरक्षक का पेड़ पर मिला शव, घरेलू विवाद के बाद निकला था घर से
बारिश में जलती रही चिता, ऊपर तनी रही चादर: मांगरू के श्मशान ने खोली सरकारी दावों की पोल
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft