Tuesday ,July 07, 2026
होमजुर्मUP STF ने एक लाख के इनामी आसिफ उर्फ विक्की को किया ढेर, जवान घायल...

UP STF ने एक लाख के इनामी आसिफ उर्फ विक्की को किया ढेर, जवान घायल

 Newsbaji  |  Jul 07, 2026 10:54 AM  | 
Last Updated : Jul 07, 2026 10:54 AM
UP एसटीएफ ने एक लाख के इनामी बदमाश आसिफ उर्फ विक्की को मार गिराया
UP एसटीएफ ने एक लाख के इनामी बदमाश आसिफ उर्फ विक्की को मार गिराया

अंबेडकरनगर। उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर जिले में यूपी स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने मंगलवार सुबह एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एक लाख रुपए के इनामी बदमाश आसिफ उर्फ विक्की को मुठभेड़ में मार गिराया। मुठभेड़ के दौरान STF का एक जवान भी गोली लगने से घायल हो गया, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

पुलिस के मुताबिक, नोएडा STF यूनिट को आसिफ की मौजूदगी की सूचना मिली थी। इसके बाद अंबेडकरनगर के बेवाना थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव के पास घेराबंदी की गई। खुद को घिरता देख बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में वह गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

2014 की सनसनीखेज डकैती और दोहरी हत्या का आरोपी
मृतक की पहचान कानपुर के बिल्हौर थाना क्षेत्र के मकनपुर निवासी आसिफ उर्फ विक्की के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, वह वर्ष 2014 में जौनपुर के शाहगंज थाना क्षेत्र में एक घर में परिवार को बंधक बनाकर डकैती और पांच लोगों पर धारदार हथियार से हमला करने के मामले में वांछित था। इस घटना में दो लोगों की मौत हुई थी।

तीन राज्यों में दर्ज थे 21 से ज्यादा मुकदमे
एसटीएफ के अनुसार, आसिफ एक सक्रिय आपराधिक गिरोह का सदस्य था, जो घरों में बंधक बनाकर डकैती करता था और विरोध करने पर हत्या करने से भी नहीं हिचकता था। उसके खिलाफ उत्तर प्रदेश, हरियाणा और राजस्थान में डकैती, हत्या समेत 21 से अधिक गंभीर आपराधिक मामले दर्ज थे। उसकी गिरफ्तारी पर एक लाख रुपए का इनाम घोषित था।

हथियार और बाइक बरामद
पुलिस ने मुठभेड़ के बाद आसिफ के कब्जे से 32 बोर की पिस्टल, 12 बोर की पौनिया (देसी बंदूक), भारी मात्रा में कारतूस और एक बाइक बरामद की है। पुलिस पूरे मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

इनपुट- धनश्याम मिश्रा, वरिष्ठ पत्रकार, लखनऊ 

TAGS
 
admin

Newsbaji

Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft