दुर्ग। दुर्ग शहर की सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के इंदिरा मार्केट स्थित जलाराम लॉज में अनैतिक सेक्स रैकेट संचालित होने की सूचना पर पुलिस ने छापेमार कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई थाना सिटी कोतवाली और एसीसी की संयुक्त टीम ने की।
2 पुरुष के साथ 3 महिलाएं मिली
पुलिस को शाम के समय मुखबिर से सूचना मिली थी कि, जलाराम लॉज में अवैध गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से लॉज पर रेड की। कार्रवाई के दौरान लॉज में दो पुरुष और तीन महिलाएं आपत्तिजनक स्थिति में मिले। मौके पर लॉज का संचालन करने वाला व्यक्ति भी मौजूद था।
आपत्तिजनक सामान बरामद
पुलिस ने मौके से अनैतिक देह व्यापार से संबंधित सामग्री, चार मोबाइल फोन और करीब 20 हजार रुपये नकद जब्त किए हैं। जब्त सामग्री में 80 कंडोम पैकेट और अन्य आपत्तिजनक सामान भी शामिल है।
मामले में पुलिस ने पीटा के तहत अपराध दर्ज किया है। पुलिस ने विजय गुजराती, नारायण देशमुख और तमाशा कुमार साहू को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, अवैध आर्थिक लाभ कमाने के उद्देश्य से इस गतिविधि का संचालन किया जा रहा था। फिलहाल मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।
हाईटेक अस्पताल में 32 लाख रुपए के गबन का आरोप, कैशियर गिरफ्तार
CRPF कैंप से लापता आरक्षक का पेड़ पर मिला शव, घरेलू विवाद के बाद निकला था घर से
बारिश में जलती रही चिता, ऊपर तनी रही चादर: मांगरू के श्मशान ने खोली सरकारी दावों की पोल
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft