Tuesday ,August 04, 2026
होमजुर्मसुरक्षा बलों की बड़ी कामयाबी, नक्सली डंप से .315 बोर रायफल और 49 जिंदा कारतूस बरामद...

सुरक्षा बलों की बड़ी कामयाबी, नक्सली डंप से .315 बोर रायफल और 49 जिंदा कारतूस बरामद

 Newsbaji  |  Aug 04, 2026 11:33 AM  | 
Last Updated : Aug 04, 2026 11:33 AM
सुरक्षा बलों ने नक्सली डंप से रायफल और जिंदा कारतूस बरामद किए
सुरक्षा बलों ने नक्सली डंप से रायफल और जिंदा कारतूस बरामद किए

सुकमा। जिले में नक्सल विरोधी अभियान के तहत सुरक्षा बलों ने बड़ी सफलता हासिल की है। बोधराज पाड़र के जंगलों में संयुक्त सर्च ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखा गया हथियार और गोला-बारूद का डंप बरामद किया गया।

पुलिस के अनुसार, जिले में लगातार नक्सल उन्मूलन अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत भेज्जी थाना पुलिस और CRPF की 50वीं बटालियन की संयुक्त टीम ने 3 अगस्त को बोधराज पाड़र के जंगलों में सर्च ऑपरेशन चलाया। अभियान के दौरान गहन तलाशी में नक्सलियों का छिपाया गया डंप सामान बरामद हुआ।

बरामद सामग्री में एक .315 बोर बोल्ट एक्शन रायफल, 7.62×39 मिमी के 47 जिंदा कारतूस, 7.62×51 मिमी के 2 जिंदा कारतूस और एक एल्यूमिनियम कंटेनर शामिल हैं।

सर्च ऑपरेशन सफलतापूर्वक पूरा होने के बाद संयुक्त टीम सुरक्षित कैंप लौट आई। सुकमा पुलिस का कहना है कि जिले में नक्सल विरोधी अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और नक्सल गतिविधियों पर प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।

TAGS
 
admin

Newsbaji

Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft