Friday ,July 31, 2026
होमजुर्मनाम बदलकर शादी का आरोप, युवती ने दर्ज कराई FIR, बच्चे को लेकर भी विवाद, पुलिस जांच में जुटी...

नाम बदलकर शादी का आरोप, युवती ने दर्ज कराई FIR, बच्चे को लेकर भी विवाद, पुलिस जांच में जुटी

 Newsbaji  |  Jul 31, 2026 07:58 AM  | 
Last Updated : Jul 31, 2026 07:58 AM
पहचान छिपाकर शादी का आरोप, पंडरी थाना पुलिस जांच में जुटी
पहचान छिपाकर शादी का आरोप, पंडरी थाना पुलिस जांच में जुटी

रायपुर। राजधानी रायपुर के पंडरी थाना क्षेत्र में एक युवती ने एक युवक पर कथित रूप से अपनी पहचान छिपाकर नाम बदलने, शादी करने और बाद में बच्चे को अपने पास रखने का आरोप लगाया है। शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मामले की जानकारी मिलते ही बजरंग दल के कार्यकर्ता भी थाने पहुंच गए और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की।

पूरी कहानी 
पीड़िता के अनुसार, करीब 6 वर्ष पहले उसकी मुलाकात एक युवक से हुई, जिसने अपना नाम "सोनू" बताया था। युवती का आरोप है कि बाद में दोनों ने शादी की और वह लगभग एक वर्ष तक युवक के पंडरी स्थित घर में उसकी नानी और बहनों के साथ रही। इस दौरान उसने एक बेटे को जन्म दिया।

शिकायत में युवती ने कहा है कि, बाद में उसे पता चला कि युवक का वास्तविक नाम सुफरान शेख है। उसका आरोप है कि युवक हत्या के प्रयास के एक मामले में जेल चला गया था और एक वर्ष से अधिक समय तक जेल में रहा। जेल से वापस आने के बाद आरोपी कथित रूप से बच्चे को उसे नहीं दे रहा है, जिसके बाद उसने पंडरी थाने में शिकायत दर्ज कराई।

आरोपी के परिजनों ने कहा
वहीं, आरोपी के परिजनों ने युवती के आरोपों से अलग दावा किया है। उनका कहना है कि परिवार ने युवती को पूरी तरह स्वीकार किया था और अपने साथ रखा। उनका यह भी कहना है कि युवक के जेल जाने के बाद युवती ने स्वयं आधार केंद्र जाकर अपना नाम बदलवाया था।

इधर गिरफ्तारी की मांग-बजरंग दल 
मामले की सूचना मिलते ही बजरंग दल के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में पंडरी थाने पहुंचे। उन्होंने युवती की शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की।

पुलिस जांच जारी 
पंडरी थाना पुलिस का कहना है कि, शिकायत के सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार, जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
 

TAGS
 
admin

Newsbaji

Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft