गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले से बेहद ही ह्दय विदारक खबर निकल कर सामने आ रही है। जहां विजयनगर थाना क्षेत्र में NEET परीक्षा की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय युवक जतिन कुमार ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और खुदकुशी से पहले युवक द्वारा बनाए गए वीडियो की भी पड़ताल की जा रही है।
पुलिस के मुताबिक, 19 जून 2026 की सुबह करीब 8:00 बजे विजयनगर थाना पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा तथा पोस्टमार्टम की कार्रवाई कराई गई।
खुदकुशी से पहले बनाया वीडियो
जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि, युवक ने खुदकुशी से पहले एक वीडियो रिकॉर्ड किया था। फिलहाल पुलिस वीडियो और अन्य परिस्थितियों के आधार पर पूरे मामले की गहन जांच कर रही है। पुलिस अफसरों का कहना है कि वीडियो की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण "Asphyxia due to antemortem hanging" बताया गया है, यानी युवक की मृत्यु जीवित अवस्था में फांसी लगाने के कारण दम घुटने से हुई। रिपोर्ट में शरीर पर किसी अन्य प्रकार की चोट या संदिग्ध संकेत नहीं पाए गए हैं।
सहायक पुलिस आयुक्त (कोतवाली नगर) उपासना पाण्डेय ने बताया कि, मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और आवश्यक वैधानिक कार्रवाई जारी है। फिलहाल क्षेत्र में कानून व्यवस्था सामान्य बनी हुई है।
हाईटेक अस्पताल में 32 लाख रुपए के गबन का आरोप, कैशियर गिरफ्तार
CRPF कैंप से लापता आरक्षक का पेड़ पर मिला शव, घरेलू विवाद के बाद निकला था घर से
बारिश में जलती रही चिता, ऊपर तनी रही चादर: मांगरू के श्मशान ने खोली सरकारी दावों की पोल
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft