Sunday ,June 21, 2026
होमछत्तीसगढ़पत्नी को बचाने दौड़ा पति, करंट की चपेट में आने से दंपती की दर्दनाक मौत...

पत्नी को बचाने दौड़ा पति, करंट की चपेट में आने से दंपती की दर्दनाक मौत

 Newsbaji  |  Jun 21, 2026 09:21 AM  | 
Last Updated : Jun 21, 2026 09:26 AM
बिजली करंट की चपेट में आने से पति-पत्नी की दर्दनाक मौत
बिजली करंट की चपेट में आने से पति-पत्नी की दर्दनाक मौत

बिलासपुर। जिले के मस्तूरी क्षेत्र के ग्राम कर्रा में बिजली करंट की चपेट में आने से पति-पत्नी की दर्दनाक मौत हो गई। दोनों को गंभीर हालत में मस्तूरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि, क्षेत्र में खराब मौसम और आंधी-तूफान के दौरान बिजली का तार टूटकर नीचे गिर गया था, जो घर के जीआई तार के संपर्क में आ गया। इससे तार में करंट प्रवाहित होने लगा और हादसा हो गया।

करंट की चपेट में आए दोनों 
बताया जा रहा है कि, रजनी चन्द्राकर सबसे पहले करंट की चपेट में आईं। उन्होंने खुद को छुड़ाने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो सकीं। पत्नी की हालत देखकर पति सचिन चन्द्राकर उन्हें बचाने के लिए तुरंत आगे बढ़े, लेकिन वे भी तेज करंट की चपेट में आ गए। कुछ ही क्षणों में दोनों जमीन पर गिर पड़े।

परिजनों ने तत्काल दोनों को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही मस्तूरी पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

ग्रामीणों के अनुसार, परिवार सामान्य जीवन व्यतीत कर रहा था और किसी ने नहीं सोचा था कि सुबह का एक सामान्य घरेलू काम इतनी बड़ी त्रासदी में बदल जाएगा। घटना के बाद परिवार सदमे में है।

सावधानी जरूरी
विशेषज्ञों का कहना है कि, बारिश और आंधी-तूफान के दौरान टूटे बिजली तार, खुले तार और धातु के संपर्क में आए उपकरण गंभीर खतरा बन सकते हैं। ऐसे मामलों में बिजली सप्लाई बंद कराने और तुरंत विद्युत विभाग को सूचना देने की सलाह दी जाती है।

TAGS
 
admin

Newsbaji

Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft