गाजियाबाद। जिले के निवाड़ी थाना क्षेत्र के पुठरी गांव में 21 वर्षीय युवक तरुण की हत्या के मामले में पुलिस ने उसके दोस्त नीरांचल उर्फ मंत्री को गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि, आरोपी लंबे समय से अपने चार दोस्तों से बदला लेने की योजना बना रहा था और समय रहते गिरफ्तारी होने से संभावित बड़ी वारदात टल गई।
पुलिस के अनुसार, सोमवार सुबह पुठरी गांव के एक खेत में तरुण का शव मिला। वह रविवार शाम से लापता था। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि उसकी दरांती से हमला कर हत्या की गई और शव को खेत में फेंक दिया गया। पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान मृतक के निजी अंग पर भी हमले के निशान मिले हैं।
तकनीकी साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर पुलिस ने सोमवार देर रात नीरांचल उर्फ मंत्री को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी के कथित तौर पर तांत्रिक गतिविधियों में रुचि रखने और अपने चार दोस्तों से रंजिश रखने की बात सामने आई है।
पुलिस के मुताबिक, कुछ महीने पहले तरुण, प्रिंस और उनके दो अन्य साथी ताश खेल रहे थे। इसी दौरान नीरांचल वहां
पहुंचा, जहां दोस्तों ने कथित रूप से उसके तांत्रिक बनने की बात और निजी अंग को लेकर उसका मजाक उड़ाया था।पुलिस का कहना है कि इसी घटना के बाद आरोपी ने चारों से बदला लेने की योजना बनाई।
जांच में यह भी सामने आया है कि तीन दिन पहले आरोपी ने अपने दोस्त प्रिंस पर पेंचकस से कथित तौर पर जानलेवा हमला किया था, जिसमें वह बच गया। इसके बाद रविवार रात तरुण अकेला मिला तो आरोपी ने उस पर दरांती से हमला कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस का दावा है कि आरोपी अन्य दो दोस्तों को भी निशाना बनाने की तैयारी में था।
कार्यवाहक ASP मोदीनगर अजय कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ में कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिली हैं। पुलिस पूरे घटनाक्रम, आरोपी की मानसिक स्थिति और हत्या के पीछे के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
UP STF ने एक लाख के इनामी आसिफ उर्फ विक्की को किया ढेर, जवान घायल
मैहर में भीषण सड़क हादसा, जन्मदिन पार्टी से लौट रहे 5 युवकों की मौत, 1 की हालत गंभीर
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft