दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने म्यूल अकाउंट के जरिए ठगी करने वाले एक संगठित गिरोह का खुलासा किया है। इस मामले में 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी देशभर में हो रही साइबर ठगी की रकम को अपने या फर्जी दस्तावेजों के जरिए खोले गए बैंक खातों (म्यूल अकाउंट) में मंगवाते थे और बाद में उसे निकालकर आगे ट्रांसफर कर देते थे। यह पूरा नेटवर्क बेहद सुनियोजित तरीके से संचालित किया जा रहा था।
111 संदिग्ध बैंक खाते
कार्रवाई की शुरुआत भारत सरकार के गृह मंत्रालय के अधीन भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (I4C) के समन्वय पोर्टल से मिली खुफिया जानकारी के आधार पर हुई। थाना मोहन नगर क्षेत्र अंतर्गत कर्नाटक बैंक, स्टेशन रोड दुर्ग में संचालित कुल 111 संदिग्ध बैंक खातों की गहन जांच की गई। जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि, इन खातों के माध्यम से देश के विभिन्न राज्यों से साइबर ठगी की रकम प्राप्त की जा रही थी। पुलिस को इन खातों में कुल 86 लाख 33 हजार 247 रुपए का संदिग्ध और अवैध लेन-देन मिला।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम
मधु साहू (45), ज्योति गौतम (28), फरहद खान (56), भूपेश गोहिल (51), अजय कुमार उर्फ मोनू (29), मसीर आलम (27), नवीन भागवत (24), भूपेंद्र कुमार टंडन (36), संतोष बिसाई (28) और हीरा सिंह (55)। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से बैंक खातों से संबंधित दस्तावेज, मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य जब्त किए हैं। मामले में आगे की जांच जारी है और पुलिस को इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश है।
चैतन्य बघेल को सुप्रीम कोर्ट से राहत, शराब घोटाला मामले में जमानत बरकरार
BASLP Admission 2026: रायपुर के JNM मेडिकल कॉलेज में आवेदन शुरू, 10 अगस्त तक करें अप्लाई
जंतर-मंतर पर छात्रों पर लाठीचार्ज लोकतंत्र पर हमला : राजेश दुबे
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft