रायपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार बढ़ते बिजली बिलों और स्मार्ट मीटर को लेकर कांग्रेस ने विरोध तेज कर दिया है। शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और पूर्व विधायक विकास उपाध्याय के नेतृत्व में शनिवार को लखेनगर बिजली कार्यालय से जनसंपर्क अभियान की शुरुआत की गई। अभियान में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया।
स्मार्ट मीटर हटाने को लेकर अभियान
अभियान के तहत लखेनगर क्षेत्र में घर-घर जाकर आम नागरिकों को स्मार्ट मीटर हटाने या बदलने के लिए आवेदन पत्र वितरित किए गए। कांग्रेस नेताओं ने लोगों से आवेदन भरकर इस जनहित अभियान से जुड़ने की अपील की।
कांग्रेस का आरोप है कि, स्मार्ट मीटर लगाए जाने के बाद उपभोक्ताओं के बिजली बिलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है, जिससे आम जनता पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। नेताओं ने कहा कि महंगाई के दौर में बढ़ते बिजली बिल लोगों की परेशानियों को और बढ़ा रहे हैं।
इस दौरान कांग्रेस ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि सरकार महंगी बिजली और स्मार्ट मीटर का बोझ जनता पर थोप रही है। पार्टी का कहना है कि उपभोक्ताओं की शिकायतों को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है।
जनआंदोलन की घोषणा
शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने स्पष्ट किया कि पार्टी जनता के हितों की लड़ाई लगातार लड़ती रहेगी। कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने स्मार्ट मीटर और बढ़ते बिजली बिलों की समस्या का समाधान नहीं किया, तो आने वाले समय में इस मुद्दे पर व्यापक जनआंदोलन चलाया जाएगा।
हाईटेक अस्पताल में 32 लाख रुपए के गबन का आरोप, कैशियर गिरफ्तार
CRPF कैंप से लापता आरक्षक का पेड़ पर मिला शव, घरेलू विवाद के बाद निकला था घर से
बारिश में जलती रही चिता, ऊपर तनी रही चादर: मांगरू के श्मशान ने खोली सरकारी दावों की पोल
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft