जगदलपुर। बस्तर पुलिस ने ओडिशा सीमाक्षेत्र में गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। नगरनार थाना पुलिस ने दोनों के कब्जे से 12 किलो 700 ग्राम गांजा बरामद किया है, जिसकी अनुमानित कीमत 6 लाख 35 हजार रुपए बताई गई है।
पुलिस के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो संदिग्ध धनपुंजी फॉरेस्ट नाका के पास यात्री बस का इंतजार कर रहे हैं और उनके पास बड़ी मात्रा में गांजा है। सूचना मिलते ही नगरनार थाना पुलिस ने मौके पर घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को पकड़ लिया।
पूछताछ में आरोपियों ने अपनी पहचान हरिओम शर्मा और मोनू चौरसिया के रूप में बताई। दोनों उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के निवासी हैं। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 12.7 किलो गांजा बरामद हुआ, जिसकी बाजार कीमत करीब 6.35 लाख रुपये आंकी गई है।
प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि, वे ओडिशा से गांजा लेकर उत्तर प्रदेश जा रहे थे। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि इस तस्करी नेटवर्क से और कौन-कौन लोग जुड़े
हाईटेक अस्पताल में 32 लाख रुपए के गबन का आरोप, कैशियर गिरफ्तार
CRPF कैंप से लापता आरक्षक का पेड़ पर मिला शव, घरेलू विवाद के बाद निकला था घर से
बारिश में जलती रही चिता, ऊपर तनी रही चादर: मांगरू के श्मशान ने खोली सरकारी दावों की पोल
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft