Wednesday ,July 22, 2026
होमयूथ एंड कॅरियरBASLP Admission 2026: रायपुर के JNM मेडिकल कॉलेज में आवेदन शुरू, 10 अगस्त तक करें अप्लाई...

BASLP Admission 2026: रायपुर के JNM मेडिकल कॉलेज में आवेदन शुरू, 10 अगस्त तक करें अप्लाई

 Newsbaji  |  Jul 22, 2026 05:32 PM  | 
Last Updated : Jul 22, 2026 05:32 PM
रायपुर में BASLP प्रवेश 2026-27 के लिए आवेदन शुरू
रायपुर में BASLP प्रवेश 2026-27 के लिए आवेदन शुरू

रायपुर। पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय (JNM Medical College) एवं डॉ. भीमराव अंबेडकर स्मृति चिकित्सालय, रायपुर के नाक, कान एवं गला (ENT) विभाग ने बैचलर ऑफ ऑडियोलॉजी एंड स्पीच लैंग्वेज पैथोलॉजी (BASLP) प्रथम वर्ष, सत्र 2026-27 में प्रवेश के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।

विभागाध्यक्ष कार्यालय द्वारा जारी सूचना के अनुसार अभ्यर्थी www.raipurbaslp.org से आवेदन पत्र एवं प्रॉस्पेक्टस डाउनलोड कर निर्धारित प्रारूप में भरें और स्पीड पोस्ट या रजिस्टर्ड पोस्ट के माध्यम से विभाग को भेजें। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 10 अगस्त 2026 है। वहीं, 100 रुपये विलंब शुल्क के साथ आवेदन 13 अगस्त 2026 तक स्वीकार किए जाएंगे।

आवेदन शुल्क

  • सामान्य वर्ग: ₹600
  • छत्तीसगढ़ के SC/ST/OBC अभ्यर्थी: ₹350

आवेदन शुल्क का डिमांड ड्राफ्ट "BASLP Course, Pt. J.N.M. Medical College, Raipur (C.G.)" के नाम से देय होगा।

आवेदन भेजने का पता

Room No. 244

Department of ENT, Audiology and Speech Therapy Unit
Dr. B.R.A.M. Hospital, Raipur (C.G.) – 492001

मेरिट सूची और काउंसलिंग

प्रारंभिक मेरिट सूची 20 अगस्त 2026 को www.raipurbaslp.org पर जारी की जाएगी। अभ्यर्थी 31 अगस्त 2026 तक दावा-आपत्ति दर्ज करा सकेंगे। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन डाउनलोड कर हार्ड कॉपी भरकर coursecoordinatorbaslp@gmail.com पर ईमेल भेज सकते हैं या विभाग में जमा कर सकते हैं। निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त दावा-आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा।

दावा-आपत्तियों के निराकरण के बाद अंतिम मेरिट सूची 9 सितंबर 2026 को प्रकाशित होगी। इसके बाद 16 सितंबर 2026 को प्रवेश के लिए काउंसलिंग आयोजित की जाएगी।

अधिक जानकारी

प्रवेश प्रक्रिया से जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी www.raipurbaslp.org पर उपलब्ध प्रॉस्पेक्टस का अध्ययन कर सकते हैं। किसी भी जानकारी के लिए कार्यालयीन समय में 0771-2890137 पर संपर्क किया जा सकता है।

TAGS
 
admin

Newsbaji

Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft