Monday ,July 20, 2026
होमछत्तीसगढ़बढ़ते बिजली बिल और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का जनसंपर्क अभियान, जनआंदोलन की चेतावनी...

बढ़ते बिजली बिल और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का जनसंपर्क अभियान, जनआंदोलन की चेतावनी

 Newsbaji  |  Jul 19, 2026 12:30 PM  | 
Last Updated : Jul 19, 2026 12:30 PM
बढ़ते बिजली बिल और स्मार्ट मीटर के विरोध में जनसंपर्क अभियान चलाते पूर्व विधायक विकास उपाध्याय
बढ़ते बिजली बिल और स्मार्ट मीटर के विरोध में जनसंपर्क अभियान चलाते पूर्व विधायक विकास उपाध्याय

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बढ़ते बिजली बिलों और स्मार्ट मीटर को लेकर कांग्रेस ने विरोध तेज कर दिया है। पूर्व विधायक विकास उपाध्याय के नेतृत्व में रविवार को अनुपम गार्डन, डंगनिया, डीडी नगर और आसपास के क्षेत्रों में कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया।

घर-घर जाकर संवाद
अभियान के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर लोगों से संवाद किया और स्मार्ट मीटर हटाने या बदलने के लिए आवेदन पत्र वितरित किए। कांग्रेस का आरोप है कि स्मार्ट मीटर लगाए जाने के बाद बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं के बिजली बिलों में अप्रत्याशित वृद्धि हुई है, जिससे आम लोगों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ बढ़ा है।

नहीं हो रही सुनवाई- पूर्व विधायक 
इस मौके पर पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य सरकार जनता पर महंगी बिजली और स्मार्ट मीटर का बोझ डाल रही है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश जैसे भाजपा शासित राज्य में भी स्मार्ट मीटर को लेकर सरकार ने सावधानी बरती, लेकिन छत्तीसगढ़ में लोगों की आपत्तियों को नजरअंदाज किया जा रहा है।

जनआंदोलन की चेतावनी 
उन्होंने कहा कि, कांग्रेस हमेशा जनता के हितों की लड़ाई लड़ती रही है और आगे भी लड़ती रहेगी। यदि सरकार ने महंगी बिजली और स्मार्ट मीटर से जुड़ी समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया, तो कांग्रेस इस मुद्दे पर व्यापक जनआंदोलन छेड़ेगी।

अभियान में देव साहू, संदीप शर्मा, कुलदीप, शिवश्याम शुक्ला, मन्नू वाजपेयी, योगेश दीक्षित, भीम यादव, ईश्वरी, संदीप सिरमौर, अमन गिल, विजय गीधवानी, श्रीनाथ भोगल, वेदप्रकाश कुशवाहा, अजित और किशन गोस्वामी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

TAGS
 
admin

Newsbaji

Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft