Thursday ,April 23, 2026
होमछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ में नई शराब रेट लिस्ट लागू, 1 अप्रैल 2026 से बदले दाम, प्रीमियम विदेशी शराब हुई सस्ती...

छत्तीसगढ़ में नई शराब रेट लिस्ट लागू, 1 अप्रैल 2026 से बदले दाम, प्रीमियम विदेशी शराब हुई सस्ती

 Newsbaji  |  Apr 01, 2026 08:35 AM  | 
Last Updated : Apr 01, 2026 08:35 AM
सरकार ने शराब की नई दरें लागू की,  नई रेट लिस्ट के बाद बढ़ी हलचल
सरकार ने शराब की नई दरें लागू की, नई रेट लिस्ट के बाद बढ़ी हलचल

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने राज्य में शराब की नई रेट लिस्ट जारी कर दी है, जो 1 अप्रैल 2026 यानि आज से प्रदेश की सभी सरकारी शराब दुकानों में लागू हो गई है। इस नई सूची में अंग्रेजी, देशी और बीयर की कीमतों को शामिल किया गया है।

देशी शराब के दाम जस के तस
नई रेट लिस्ट के अनुसार देशी शराब की कीमतों में किसी प्रकार का बदलाव नहीं किया गया है। उपभोक्ताओं को देशी शराब पहले की ही दरों पर उपलब्ध होती रहेगी।

प्रीमियम विदेशी शराब में मामूली राहत
इस बार केवल कुछ प्रीमियम विदेशी शराब ब्रांड्स की कीमतों में हल्की कमी की गई है। इसका फायदा उन उपभोक्ताओं को मिलेगा जो महंगी विदेशी शराब खरीदते हैं।

बीयर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं
बीयर की कीमतों को भी पिछले वर्ष की तरह ही बरकरार रखा गया है, जिससे आम उपभोक्ताओं पर कोई अतिरिक्त आर्थिक बोझ नहीं पड़ेगा।

2025 में हुई थी कीमतों में कटौती
गौरतलब है कि, वर्ष 2025 में राज्य सरकार ने देशी, विदेशी और बीयर की कीमतों में आंशिक कमी की थी। हालांकि इस साल बड़े बदलाव से बचते हुए केवल सीमित संशोधन किए गए हैं।

अधिकारियों के अनुसार, नई रेट लिस्ट का मुख्य उद्देश्य राज्य में शराब बिक्री को व्यवस्थित करना और पारदर्शिता बनाए रखना है। सभी दुकानों पर तय कीमतों का पालन अनिवार्य होगा।

प्रशासन की अपील
प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि, वे निर्धारित रेट लिस्ट के अनुसार ही शराब खरीदें। यदि कहीं अधिक कीमत वसूली या अवैध बिक्री की शिकायत मिलती है, तो इसकी जानकारी तुरंत संबंधित विभाग को दें।

TAGS
 
admin

Newsbaji

Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft