रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर की एक शांत कॉलोनी में 24 अप्रैल की रात सब कुछ सामान्य था… लेकिन किसी को अंदाजा नहीं था कि उसी घर के एक कमरे में एक ऐसा फैसला लिया जा रहा है, जो पूरे परिवार की दुनिया उजाड़ देगा।
25 वर्षीय कोमल वर्मा, जो भाठागांव में अपने परिवार के साथ रहता था, उस रात घर में अकेला था। पिता और छोटा भाई छत पर सो रहे थे, मां शादी में गई हुई थी। इसी बीच कोमल ने अपने कमरे में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।
सुबह जब परिजन नीचे आए, तो कमरे का दरवाजा बंद था। अंदर का दृश्य देख सबके होश उड़ गए, कोमल फंदे से झूल रहा था। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस को कमरे से एक सुसाइड नोट मिला, जिसने इस पूरे मामले को एक नए मोड़ पर ला दिया।
प्रेमिका पर लगाए आरोप
नोट में कोमल ने अपनी गर्लफ्रेंड देवकी साहू पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उसने लिखा कि, दोनों पिछले 5 वर्षों से रिश्ते में थे, लेकिन लड़की उसके पीठ पीछे अन्य लड़कों से बात करती थी। कई बार पकड़ने के बावजूद वह बहाने बनाकर उसे मना लेती थी।
कोमल ने लिखा—“मैंने उसे सुधरने के कई मौके दिए, लेकिन वह नहीं मानी… अब यह कदम उसे सबक सिखाने के लिए उठा रहा हूं।” हालांकि उसने अपने परिवार को इस फैसले के लिए जिम्मेदार नहीं ठहराया।
सुसाइड नोट व मोबाइल जब्त
पुलिस ने सुसाइड नोट और युवक का मोबाइल जब्त कर लिया है, जिसमें कथित तौर पर कुछ सबूत होने की बात कही गई है। फिलहाल पुलिस प्रेम प्रसंग के एंगल से पूरे मामले की जांच कर रही है।
बताया जा रहा है कि कोमल वर्मा एयरपोर्ट में कार्यरत था और मूल रूप से बलौदा बाजार जिले के खपराडीह गांव का रहने वाला था।
एक प्यार भरे रिश्ते का ऐसा अंत… जिसने कई सवाल खड़े कर दिए हैं, क्या शक ने एक जिंदगी खत्म कर दी, या हालात कुछ और थे?
चैतन्य बघेल को सुप्रीम कोर्ट से राहत, शराब घोटाला मामले में जमानत बरकरार
BASLP Admission 2026: रायपुर के JNM मेडिकल कॉलेज में आवेदन शुरू, 10 अगस्त तक करें अप्लाई
जंतर-मंतर पर छात्रों पर लाठीचार्ज लोकतंत्र पर हमला : राजेश दुबे
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft