बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र से एक सनसनीखेज ट्रिपल मर्डर की वारदात सामने आई है, जहां बर्थडे पार्टी का जश्न कुछ ही पलों में मातम में बदल गया। सुभाष रोड स्थित एक जिम में चल रही पार्टी के दौरान केक लगाने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद इतना बढ़ा कि, बर्थडे बॉय ने अपने साथियों के साथ मिलकर तीन युवकों को गोलियों से भून डाला।
मिली जानकारी के अनुसार, पार्टी में मौजूद कुछ युवकों ने मजाक में बर्थडे बॉय के चेहरे पर केक लगा दिया। यह बात उसे नागवार गुजरी और उसने गाली-गलौज शुरू कर दी। देखते ही देखते माहौल तनावपूर्ण हो गया और दोनों पक्षों के बीच हाथापाई शुरू हो गई।
तमंचे से की फायरिंग, आरोपी फरार
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, इसी दौरान बर्थडे बॉय और उसके दोस्तों ने तमंचे निकाल लिए और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। गोली लगने से मनीष, आकाश और अमरदीप गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही गिर पड़े और उनकी मौत हो गई। फायरिंग के बाद पार्टी में भगदड़ मच गई और लोग अपनी जान बचाकर भाग निकले।
वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पूरे इलाके में घटना के बाद दहशत का माहौल है।
पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
चैतन्य बघेल को सुप्रीम कोर्ट से राहत, शराब घोटाला मामले में जमानत बरकरार
BASLP Admission 2026: रायपुर के JNM मेडिकल कॉलेज में आवेदन शुरू, 10 अगस्त तक करें अप्लाई
जंतर-मंतर पर छात्रों पर लाठीचार्ज लोकतंत्र पर हमला : राजेश दुबे
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft