भिलाई। छत्तीगढ़ के भिलाई नगर निगम ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए जोन-02 वैशाली नगर क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की है। नाली के ऊपर बनाए गए अवैध रैम्पों को निगम की टीम ने बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया। यह कार्रवाई स्थानीय निवासियों द्वारा जनदर्शन में की गई शिकायत के बाद की गई।
शिकायत में बताया गया था कि, कुछ मोहल्लेवासियों ने अपने घरों के सामने गाड़ियों की आवाजाही के लिए नाली के ऊपर रैम्प बना लिए हैं, जिससे गली संकरी हो गई है और लोगों को आने-जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
निगम आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय के निर्देश पर जोन-2 के राजस्व विभाग और बेदखली की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। जांच में शिकायत सही पाई गई, जिसके बाद टीम ने पंचनामा तैयार कर JCB मशीन से अवैध निर्माण को हटा दिया।
होगी शख्त कार्रवाई
कार्रवाई के दौरान संबंधित लोगों को सख्त हिदायत दी गई कि, भविष्य में दोबारा अतिक्रमण करने पर अर्थदंड के साथ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। निगम की इस कार्रवाई से क्षेत्र के लोगों को बड़ी राहत मिली है और साफ संदेश गया है कि सार्वजनिक मार्गों पर अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
हाईटेक अस्पताल में 32 लाख रुपए के गबन का आरोप, कैशियर गिरफ्तार
CRPF कैंप से लापता आरक्षक का पेड़ पर मिला शव, घरेलू विवाद के बाद निकला था घर से
बारिश में जलती रही चिता, ऊपर तनी रही चादर: मांगरू के श्मशान ने खोली सरकारी दावों की पोल
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft