भिलाई/दुर्ग। छत्तीसगढ़ में भिलाई के कैंप-2 इलाके में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब थाना छावनी पुलिस ने एक बड़े ऑनलाइन सट्टा रैकेट का पर्दाफाश किया। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने बैकुंठ धाम वाटिका गेट के सामने जाल बिछाया और आरोपी को रंगे हाथों पकड़ लिया।
दरअसल, पुलिस को खबर मिली थी कि इरफान पाशा नाम का शख्स “Guru 777” नामक ऑनलाइन एप के जरिए सट्टे का खेल चला रहा है। जैसे ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, संदिग्ध क्रेटा कार (CG04-MA1235) को घेर लिया गया। तलाशी के दौरान कार के अंदर जो नजारा था, उसने पुलिस को भी चौंका दिया। लैपटॉप और महंगे मोबाइल फोन के जरिए लाइव सट्टा ऑपरेट किया जा रहा था।
गवाहों की मौजूदगी में की गई कार्रवाई में आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने उसके कब्जे से एक क्रेटा कार, Dell Inspiron लैपटॉप, iPhone 16 Pro Max और अन्य स्मार्टफोन जब्त किए हैं।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि, आरोपी अवैध तरीके से मोटा मुनाफा कमाने के लिए ऑनलाइन सट्टा चला रहा था। फिलहाल पुलिस ने जुआ अधिनियम सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
हाईटेक अस्पताल में 32 लाख रुपए के गबन का आरोप, कैशियर गिरफ्तार
CRPF कैंप से लापता आरक्षक का पेड़ पर मिला शव, घरेलू विवाद के बाद निकला था घर से
बारिश में जलती रही चिता, ऊपर तनी रही चादर: मांगरू के श्मशान ने खोली सरकारी दावों की पोल
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft