दुर्ग-भिलाई। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में बीती रात अलग-अलग स्थानों पर 4 से अधिक आगजनी की घटनाएं सामने आईं, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि, अग्निशमन विभाग की कार्रवाई से सभी स्थानों पर आग पर समय रहते काबू पा लिया गया और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
जानकारी के अनुसार, जेवरा सिरसा थाना क्षेत्र के ग्राम बासिन में खड़े एक ट्रक में आग लग गई। वहीं कुटुंब न्यायालय के पास एक पेड़ में भी अचानक आग भड़क उठी। इसके अलावा कुम्हारी स्थित कागज (पुट्ठा) के गोदाम में आग लगने की घटना सामने आई, जहां दमकल टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया।
इसी तरह जिले के विभिन्न स्थानों पर बिजली ट्रांसफार्मरों में भी आग लगने की घटनाएं सामने आईं। इन सभी घटनाओं की सूचना मिलते ही अग्निशमन कार्यालय दुर्ग से दमकल की टीमों को तत्काल रवाना किया गया।
घटनास्थल पर पहुंचकर अग्निशमन कर्मियों ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आग को नियंत्रित किया। विभाग की मुस्तैदी के चलते एक बड़ा हादसा टल गया।
जांच जारी
फिलहाल सभी मामलों में आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस और संबंधित विभाग द्वारा जांच की जा रही है।
हाईटेक अस्पताल में 32 लाख रुपए के गबन का आरोप, कैशियर गिरफ्तार
CRPF कैंप से लापता आरक्षक का पेड़ पर मिला शव, घरेलू विवाद के बाद निकला था घर से
बारिश में जलती रही चिता, ऊपर तनी रही चादर: मांगरू के श्मशान ने खोली सरकारी दावों की पोल
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft