राजनांदगांव। जिले के डोंगरगढ़ ब्लॉक के ग्राम रामाटोला में रविवार देर रात शादी समारोह के दौरान पुरानी रंजिश खूनी झड़प में बदल गई। आरोपियों ने 20 वर्षीय योमिश सिन्हा पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर उसकी हत्या कर दी, जबकि एक अन्य युवक घायल हो गया।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, कुछ दिन पहले ग्राम सांखरा में आयोजित एक शादी समारोह के दौरान मृतक का कुछ युवकों से विवाद हुआ था। इसी विवाद का बदला लेने के लिए आरोपियों ने रामाटोला में चल रहे एक अन्य शादी समारोह में उसे घेर लिया। पहले जमकर मारपीट की गई, फिर चाकू से हमला कर दिया गया। गंभीर चोटों के कारण योमिश की मौके पर ही मौत हो गई।
हत्या के बाद तनाव
घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। हालात को काबू में रखने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है और संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
हाईटेक अस्पताल में 32 लाख रुपए के गबन का आरोप, कैशियर गिरफ्तार
CRPF कैंप से लापता आरक्षक का पेड़ पर मिला शव, घरेलू विवाद के बाद निकला था घर से
बारिश में जलती रही चिता, ऊपर तनी रही चादर: मांगरू के श्मशान ने खोली सरकारी दावों की पोल
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft