कोरिया। छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले के बैकुण्ठपुर थाना क्षेत्र में नाबालिग बालिका की खुदकुशी के मामले में फरार चल रहे 3 आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक ने 5000 रुपए के नगद पुरस्कार की घोषणा की है। यह पुरस्कार पुलिस रेग्युलेशन में निहित प्रावधानों के तहत आरोपियों की गिरफ्तारी में सहायक महत्वपूर्ण सूचना देने वाले व्यक्ति को दिया जाएगा। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 9 जुलाई 2026 को पुलिस लाइन बैकुण्ठपुर निवासी शिवनाथ पैकरा ने थाना बैकुण्ठपुर में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि उनकी नाबालिग पुत्री पूजा पैकरा पर IC मार्ट में चोरी का आरोप लगाकर तीन लोगों ने उससे 50 हजार रुपए की मांग की। साथ ही उसकी स्कूटी भी छीन ली गई। कथित तौर पर लगातार प्रताड़ना से आहत होकर नाबालिग ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। शिकायत पर थाना बैकुण्ठपुर में अपराध दर्ज किया गया है।
पुलिस ने इस मामले में विनोद बैद, जगत कुमार बैद और दीपक बैद को आरोपी बनाया है। तीनों बैकुण्ठपुर के कुमार चौक के निवासी हैं और घटना के बाद से फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस की टीमें उनके संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं, लेकिन अब तक उनकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
पुलिस अधीक्षक रवि कुमार कुर्रे ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी को फरार आरोपियों के संबंध में कोई भी विश्वसनीय जानकारी मिले तो तत्काल पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वाले को 5000 रुपए का नगद पुरस्कार दिया जाएगा तथा उसकी पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।
सूचना देने के लिए संपर्क करें
हाईटेक अस्पताल में 32 लाख रुपए के गबन का आरोप, कैशियर गिरफ्तार
CRPF कैंप से लापता आरक्षक का पेड़ पर मिला शव, घरेलू विवाद के बाद निकला था घर से
बारिश में जलती रही चिता, ऊपर तनी रही चादर: मांगरू के श्मशान ने खोली सरकारी दावों की पोल
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft