Thursday ,September 03, 2026
होमजुर्मनौकरी का झांसा देकर 4 वर्ष तक शारीरिक शोषण का आरोप, छुरिया पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार...

नौकरी का झांसा देकर 4 वर्ष तक शारीरिक शोषण का आरोप, छुरिया पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

 Newsbaji  |  Sep 03, 2026 09:15 AM  | 
Last Updated : Sep 03, 2026 09:15 AM
नौकरी का झांसा देकर शोषण के आरोप में छुरिया पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्ता
नौकरी का झांसा देकर शोषण के आरोप में छुरिया पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्ता

राजनांदगांव। नौकरी दिलाने का झांसा देकर युवती का कथित रूप से लगातार 4 वर्षों तक शारीरिक शोषण करने के मामले में छुरिया पुलिस ने आरोपी मोहम्मद सफदर खान को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर पीड़िता को वन विभाग में वन रक्षक की नौकरी दिलाने का झांसा देने तथा उसके पिता से 43 हजार रुपये लेने का भी आरोप है।

पुलिस के मुताबिक, थाना छुरिया में दर्ज अपराध की विवेचना के दौरान सामने आया कि आरोपी ने पीड़िता को वन रक्षक भर्ती का फार्म भरने की बात कहकर उसका प्रवेश पत्र मांगा था। इसके बाद वन विभाग में नौकरी लगवाने का झांसा देकर पीड़िता के पिता से 43 हजार रुपए लिए। 

घर बुलाकर जबरदस्ती संबंध बनाने का आरोप
पुलिस के अनुसार, आरोपी ने एक दिन पीड़िता को फोन के माध्यम से अपने घर बुलाया। उस समय आरोपी घर पर अकेला था। आरोप है कि पीड़िता के घर पहुंचने पर आरोपी ने उसका हाथ खींचकर कमरे के अंदर ले जाकर दरवाजा बंद कर दिया और उसकी इच्छा के विरुद्ध शारीरिक संबंध बनाए। घटना की जानकारी किसी को देने पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है।

धमकी और बदनाम करने का डर दिखाने का आरोप
पीड़िता ने पुलिस को दिए बयान में आरोप लगाया कि घटना के बाद आरोपी लगातार उसे जान से मारने की धमकी देकर उसका शारीरिक शोषण करता रहा। विरोध करने पर आरोपी द्वारा अश्लील गाली-गलौज किए जाने का भी आरोप है।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी द्वारा पीड़िता को कार में बैठाकर भी डराने-धमकाने तथा बदनाम करने की धमकी देकर उसकी इच्छा के विरुद्ध शारीरिक संबंध बनाए जाने का आरोप सामने आया है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना छुरिया पुलिस ने आरोपी मोहम्मद सफदर खान को दिनांक 01 सितंबर 2026 को शाम 7:15 बजे गवाहों की उपस्थिति में गिरफ्तारी पत्रक के अनुसार गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।
 

TAGS
 
admin

Newsbaji

Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft