दिल्ली/हैदराबाद। NEET-परीक्षा से जुड़े विरोध प्रदर्शनों के दौरान सोशल मीडिया पर प्रसारित कथित आपत्तिजनक और मॉर्फ्ड पोस्टों की जांच तेज हो गई है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, हैदराबाद साइबरक्राइम पुलिस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से संबंधित कथित फर्जी और आपत्तिजनक फोटो-वीडियो साझा करने वाले कुछ फेसबुक और इंस्टाग्राम अकाउंट्स के खिलाफ मामला दर्ज किया है। रिपोर्टों में यह भी कहा गया है कि इस मामले में मेटा इंडिया के प्रमुख के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है। हालांकि, इस संबंध में पुलिस की विस्तृत आधिकारिक जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है।
इधर प्रधानमंत्री मोदी ने क्या कहा सुनिए: https://x.com/narendramodi/status/2083245431769989598?s=48
मेटा की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि, कंपनी संबंधित जांच एजेंसियों के संपर्क में है और मामले की जांच में पूरा सहयोग कर रही है। कंपनी ने इससे अधिक टिप्पणी करने से इनकार किया।
इस बीच, भाजपा के एक सांसद ने मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि छात्रों का आंदोलन एक महत्वपूर्ण मुद्दे से शुरू हुआ था, लेकिन बाद में इसमें अन्य समूहों के शामिल होने से इसका स्वरूप बदल गया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में शांतिपूर्ण प्रदर्शन का अधिकार सभी को है, लेकिन हिंसा, व्यक्तिगत हमले और कथित फर्जी सामग्री का प्रसार स्वीकार्य नहीं है।
रिपोर्टों के मुताबिक, NEET परीक्षा में कथित अनियमितताओं और पेपर लीक के विरोध में शुरू हुए आंदोलन के दौरान कुछ स्थानों पर प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच तनाव की स्थिति भी बनी। पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया पर प्रसारित संदिग्ध सामग्री की जांच की जा रही है और संबंधित अकाउंट्स की पहचान करने का प्रयास जारी है।
फिलहाल मामले की जांच जारी है और अफसरों की ओर से आगे की कार्रवाई की प्रतीक्षा है। वहीं, इस प्रकरण में दर्ज आरोपों की पुष्टि न्यायिक प्रक्रिया और जांच के निष्कर्षों के आधार पर ही होगी।
कुलगाम में आतंकी हमला, छत्तीसगढ़ के 2 मजदूरों की मौत, सुरक्षा बलों का बड़ा सर्च ऑपरेशन जारी
2 अगस्त को राज्य स्तरीय कार्यशाला, डिजिटल तकनीकों से न्याय व्यवस्था को मिलेगा नया आयाम
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft