दुर्ग। कुम्हारी थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को 4.1 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से गांजा, बाइक, मोबाइल और नगदी जब्त की है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, थाना कुम्हारी क्षेत्र के कुकदा रोड स्थित सार्थक होम के सामने बिजली ट्रांसफार्मर के पास दो व्यक्तियों द्वारा पल्सर बाइक में अवैध गांजा रखकर ग्राहक का इंतजार किए जाने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर कार्रवाई की।
पुलिस ने मौके से दो युवकों को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान दोनों ने अवैध रूप से गांजा रखने की बात स्वीकार की। जांच में सामने आया कि आरोपी अवैध लाभ कमाने के उद्देश्य से गांजा का संग्रहण और बिक्री करने की तैयारी में थे।
सामान और नगदी बरामद
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सूरज कुमार कोसले (20 वर्ष), निवासी कुंदरापारा पोटिया थाना पद्मनाभपुर जिला दुर्ग तथा सतीश ठाकुर (23 वर्ष), निवासी कुंदरापारा पोटिया थाना पद्मनाभपुर जिला दुर्ग के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 4.100 किलो गांजा (अनुमानित कीमत 2.05 लाख), एक बिना नंबर की काले रंग की पल्सर बाइक (40 हजार), एक आईफोन मोबाइल (25 हजार) और 20000 नगद जब्त किया है।
हाईटेक अस्पताल में 32 लाख रुपए के गबन का आरोप, कैशियर गिरफ्तार
CRPF कैंप से लापता आरक्षक का पेड़ पर मिला शव, घरेलू विवाद के बाद निकला था घर से
बारिश में जलती रही चिता, ऊपर तनी रही चादर: मांगरू के श्मशान ने खोली सरकारी दावों की पोल
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft