Thursday ,July 02, 2026
होमछत्तीसगढ़झलप में शराब माफियाओं का आतंक, आबकारी टीम पर हमला, जब्त शराब छुड़ाकर फरार हुए आरोपी...

झलप में शराब माफियाओं का आतंक, आबकारी टीम पर हमला, जब्त शराब छुड़ाकर फरार हुए आरोपी

 Newsbaji  |  Jul 02, 2026 04:37 PM  | 
Last Updated : Jul 02, 2026 04:37 PM
झलप में आबकारी टीम पर हमला, जब्त शराब छुड़ाकर फरार हुए आरोपी
झलप में आबकारी टीम पर हमला, जब्त शराब छुड़ाकर फरार हुए आरोपी

महासमुंद। झलप स्थित शराब दुकान में अवैध शराब बिक्री की शिकायत की जांच करने पहुंची आबकारी विभाग की टीम को विरोध और हमले का सामना करना पड़ा। आरोप है कि कुछ लोगों ने न केवल शासकीय कार्य में बाधा डाली, बल्कि अफसरो से जब्त की गई शराब भी जबरन छुड़ाकर फरार हो गए।

जानकारी के अनुसार, जिला आबकारी अधिकारी अजय कुमार पांडेय अपनी टीम के साथ शिकायत के सत्यापन के लिए झलप पहुंचे थे। जांच के दौरान टीम ने चेतन रौतिया, मुकेश कोसले और सेवन जोशी के कब्जे से 336 पाव देशी प्लेन शराब जब्त की थी।

जब्त शराब लेकर फरार
इसी दौरान हेमंत मिर्धा उर्फ हेमंत बिहारी, उसके पिता अवधेश मिर्धा और अन्य लोग मौके पर पहुंचे और विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि उन्होंने मुख्य सेल्समैन एस. कुमार निषाद के साथ मारपीट की तथा अफसरों को धमकाते हुए जब्त शराब को जबरन छुड़ाकर अपने साथ ले गए। घटना के दौरान आरोपितों की भागदौड़ में उनके कुछ मोबाइल फोन मौके पर ही छूट गए, जिन्हें अफसरों ने जब्त कर पुलिस को सौंप दिया है।

5 आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज
पटेवा पुलिस ने हेमंत मिर्धा, अवधेश मिर्धा, चेतन रौतिया, मुकेश कोसले, सेवन जोशी सहित अन्य लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश और गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है।

TAGS
 
admin

Newsbaji

Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft