खैरागढ़। खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले से नवविवाहित दंपति के लापता होने की खबर ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया है। नरेंद्र वर्मा और उनकी पत्नी ट्विंकल वर्मा 14 जून को मायके जाने के लिए घर से निकले थे, लेकिन रास्ते में ही उन दोनों का संपर्क टूट गया है। पिछले 6 दिन बीत जाने के बाद भी दोनों का कोई पता नहीं चल पाया है। बता दे कि, दंपति की शादी महज 2 महीने पहले अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर संपंन हुई थी।
जानकारी के अनुसार, 14 जून को नरेंद्र, ट्विंकल को उसके मायके छोड़ने जा रहे थे, लेकिन बीच रास्ते में ही दोनों के फोन बंद हो गए। परिवार आस-पास व रिश्तेदारी में पता किया, लेकिन कोई सुराग नहीं मिलने पर 17 जून को छुईखदान थाने में गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कराया है। ट्विंकल के माता-पिता का कहना है कि, वह मायके नहीं पहुंची, जबकि नरेंद्र के परिजनों को भी उनके बारे में कोई जानकारी नहीं है।
हर पहलु पर जांच जारी
पुलिस संभावित अपहरण या अन्य अपराधिक वारदात होने की आशंका की जांच करने में जुटी है और दोनों के मोबाइल फोन के लोकेशन ट्रेस करने की कोशिश भी कर रही है। लेकिन अभी तक कोई ठोस सुराग नहीं मिला है।
बता दे कि, इंदौर के सोनम रघुवंशी और राजा रघुवंशी केस के बाद छत्तीसगढ़ में भी एक नवविवाहित दंपति के रहस्यमयी तरीके से गायब होने खबर से सनसनी फैला गई है। बहरहाल, पुलिस अधिकारी इस घटना को गंभीरता से जांच कर रहे है और जल्द ही इस अनसुलझे मामले को सुलझाने की कोशिश में जुट गए है।
हाईटेक अस्पताल में 32 लाख रुपए के गबन का आरोप, कैशियर गिरफ्तार
CRPF कैंप से लापता आरक्षक का पेड़ पर मिला शव, घरेलू विवाद के बाद निकला था घर से
बारिश में जलती रही चिता, ऊपर तनी रही चादर: मांगरू के श्मशान ने खोली सरकारी दावों की पोल
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft