बीजापुर। छत्तीसगढ़ में केंद्रीय मंत्री अमित शाह दौरे पर आ रहे हैं। इससे पहले बीजापुर में नक्सलियों ने कायराना करतूत को अंजाम दिया है। नक्सलियों ने सरेंडर नक्सली और एक ग्रामीण की बेरहमी से हत्या कर दी है। घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है। मामला पामेड़ थाना क्षेत्र के यमपुर सैंड्रा बोर गांव का है।
जानकारी के मुताबिक, यमपुर सैंड्रा बोर गांव में नक्सलियों ने बीती रात वारदात को अंजाम दिया है। पूर्व नक्सली वेको देवा व ग्रामीण समैया को मुखबिरी के शक में मौत के घाट उतार दिया है। इस मामले में बीजापुर एसपी डॉ. जितेंद्र यादव ने बताया कि, ऐसी घटना की जानकारी उनको मिली है। हालांकि पुष्टि के लिए छानबीन करवाई जा रही है।
9 सितंबर को होगी विष्णु कैबिनेट की अहम बैठक, इन मुद्दों पर रहेगी नजर
शिवनाथ नदी में बहा युवक, दो दिन बाद SDRF ने बरामद किया शव
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft