अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ में अपराधियों के मन से पुलिस का डर-भय पूरी तरह से खत्म हो गया है, यही वजह कि, अंबिकापुर शहर के होलीक्रॉस अस्पताल स्थित पुलिस चौकी में घुसकर 2 भाइयों ने चोरी, तोडफ़ोड़ व आरक्षक को भी मारा। पुलिस के पहुंचने से पहले ही दोनों वहां चौकी से फरार हो गए। हालांकि बाद में पीडि़त आरक्षक की रिपोर्ट पर कोतवाली पुलिस ने दोनों आरोपी भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है।
वारदात का ब्यौरा
जब यह हाल अंबिकापुर शहर का है तो दूरस्थ इलाकों के हालात का अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है। बता दे कि, शहर के होलीक्रॉस अस्पताल स्थित पुलिस चौकी में बालमिकी तिर्की आरक्षक के पद पर पदस्थ है। शुक्रवार की रात लगभग 9 बजे वह अपनी स्मार्ट वॉच व ईयर बड चौकी के गार्ड रूम में टेबल पर रखकर बाथरूम गया था। इसी बीच चौकी के सामने फल बेच रहे दुकानदार ने शोर मचाया और कहा कि सुमित सारथी पुलिस चौकी से चोरी कर भाग रहा है। आवाज सुनकर आरक्षक बाथरूम से बाहर निकला तो टेबल पर उसका स्मार्ट वॉच व इयर बड नहीं था। फल दुकानदार के बताने पर वह मिशन अस्पताल के समीप ही सुमित सारथी के घर गया और पुलिस चौकी में घुसकर चोरी करने की बात पूछी। इस पर सुमित ने कहा कि क्या मैं तुमको चोर दिखता हूं, इसके बाद आरक्षक वापस अपनी चौकी में आ गया।
पुलिस सिपाही की पिटाई
आरक्षक चौकी में ड्यूटी कर रहा था। इसी बीच रात करीब 10.50 बजे सुमित सारथी अपने भाई सुजीत सारथी के साथ आया और चौकी के बाहर से ही आरक्षक को गाली-गलौज करने लगा। इस दौरान सुमित ने सडक़ से ईंट उठाकर चौकी के अंदर फेंकना शुरु कर दिया। आरक्षक द्वारा मना करने पर दोनों भाई चौकी के अंदर घुस गए और आरक्षक से गाली-गलौज करते हुए तोडफ़ोड़ करने लगे। इस दौरान दोनों भाइयों ने आरक्षक की पिटाई भी कर दी। दोनों भाइयों के आतंक से भयभीत आरक्षक ने मामले की जानकारी चौकी प्रभारी को दी। वहीं सूचना पर डायल 112 वाहन भी मौके पर पहुंच गया। चौकी प्रभारी व अन्य स्टाफ के पहुंचने से पहले ही दोनों भाई वहां से फरार होने कामियाब रहें।
पीड़ित सिपाही ने कराई FIR
पुलिस चौकी में घुसकर चोरी करने, तोडफ़ोड़ व मारपीट करने की रिपोर्ट पीड़ित आरक्षक ने अंबिकापुर कोतवाली में दर्ज कराई है। रिपोर्ट पर कोतवाली पुलिस ने दोनों भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है, उन पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है।
लेकिन बड़ा सवाल यही कि आखिर अपराधियों में पुलिसिंग का खौफ दिन पर दिन काम क्यों होता जा रहा है। अब तो हद ही हो गई कि अपराधी पुलिस थाने में घुसकर पुलिस जवानों के साथ मारपीट, चोरी व अन्य वारदातों को अंजाम देने लगे है।
भिलाई में चला निगम का बुलडोजर: वैशाली नगर में नाली पर बने अवैध रैम्प ध्वस्त
पश्चिम बंगाल राशन घोटाला: ED की ताबड़तोड़ छापेमारी, कई ठिकानों पर जांच तेज
डॉक्टरों की चुप्पी अगर टूटी, तो ठहर जाएगी स्वास्थ्य व्यवस्था
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft