Friday ,April 24, 2026
होमजुर्मकोरबा में रिश्तों का खूनी अंत, यूट्यूबर युवती ने पिता की हत्या, धारदार हथियार से किया हमला...

कोरबा में रिश्तों का खूनी अंत, यूट्यूबर युवती ने पिता की हत्या, धारदार हथियार से किया हमला

 Newsbaji  |  Feb 11, 2026 09:22 AM  | 
Last Updated : Feb 11, 2026 09:22 AM
कोरबा में बेटी द्वारा पिता की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार
कोरबा में बेटी द्वारा पिता की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां हरदीबाजार थाना क्षेत्र के ग्राम रलिया में पारिवारिक विवाद ने एक दर्दनाक मोड़ ले लिया। 25 वर्षीय एक यूट्यूबर युवती ने कथित रूप से अपने पिता पर हसिए से हमला कर उनकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी गीता केंवट को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

क्या है पूरा मामला?
पुलिस के अनुसार, मृतक अशोक केंवट (55) ग्राम रलिया में अकेले रहते थे, जबकि उनकी पत्नी और तीन बेटियां कोरबा के पुरानी बस्ती क्षेत्र में निवास करती थीं। बताया जा रहा है कि, पारिवारिक मतभेदों के कारण परिवार लंबे समय से अलग रह रहा था। सूत्रों के अनुसार, मृतक अपनी बेटी की सोशल मीडिया गतिविधियों को लेकर नाराज रहते थे, जिससे दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था।

जानकारी के मुताबिक, सोमवार को गीता केंवट अपने जाति प्रमाण पत्र बनवाने के सिलसिले में अपने गृह ग्राम रलिया पहुंची थी। वह अपने बड़े पिता के घर ठहरी हुई थी। इसी दौरान पिता-पुत्री के बीच कथित रूप से तीखी बहस हुई। आरोप है कि अशोक केंवट ने बेटी के जीवन-यापन और आचरण को लेकर आपत्तिजनक बातें कही थीं, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान हो गई।

जानकारी के अनुसार सोमवार को गीता अपने जाति प्रमाण पत्र बनवाने के सिलसिले में अपने गृह ग्राम रलिया पहुंची थी। वह अपने बड़े पिता के घर ठहरी थी। इसी दौरान पिता अशोक केंवट ने उससे अभद्र भाषा में बात की और आरोप लगाए, जिससे वह मानसिक रूप से आहत हो गई।

देर रात सोते हुए पिता पर हमला
पुलिस जांच के अनुसार, रात करीब 2:30 बजे गीता अपने बड़े पिता के घर से निकलकर अशोक के घर पहुंची। उस समय वह सो रहा था। आरोप है कि गीता ने हसिए से उनके जबड़े और शरीर के अन्य हिस्सों पर कई वार किए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सुबह घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों ने हरदीबाजार थाना पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी प्रमोद डडसेना मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

फिलहाल पुलिस ने आरोपी गीता केंवट को गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया शुरू कर दी है। मामले की सभी संभावित परिस्थितियों और कारणों की जांच की जा रही है।

TAGS
 
admin

Newsbaji

Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft