बिहार। औरंगाबाद जिले के हसपुरा थाना क्षेत्र की एक दलित बस्ती में 29 जनवरी 2026 को कथित रूप से 5 लड़कियों ने जहरीला पदार्थ खा लिया, जिसमें 4 की मौत हो गई और एक लड़की जीवित बची।
पुलिस के अनुसार, घटना का मुख्य कारण परिवार द्वारा लड़कों से मेलजोल को लेकर डांटना बताया गया है। जीवित बच्ची के बयान के आधार पर पुलिस ने सामूहिक खुदकुशी की पुष्टि की है।
वहां के स्थानीय मीडिया में खबर आने के बाद यह मामला सार्वजनिक हुआ। पुलिस के अनुसार, मृत लड़कियों का 29 जनवरी 2026 को ही अंतिम संस्कार कर दिया गया था, जबकि घटना की सूचना पुलिस को दो दिन बाद मिली।
औरंगाबाद SP, अम्बरीश राहुल ने बताया कि, जीवित बच्ची ने कहा कि परिवार के डांट और दबाव के कारण उन्होंने सामूहिक खुदकुशी का निर्णय लिया। लड़कियों ने खेत में एक साथ जहरीला पदार्थ खा लिया। 4 की मौत हो गई और 5वीं लड़की घर लौटकर परिवार को घटना की जानकारी दी। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है और अब उसकी हालत स्थिर है।
मृतकों में से एक लड़की के परिवार के अनुसार, वे खेल खेलने के लिए घर से निकली थीं और बाद में उन्हें गांव वालों द्वारा जानकारी दी गई कि उनकी बेटी खेत में मृत पाई गई।
चैतन्य बघेल को सुप्रीम कोर्ट से राहत, शराब घोटाला मामले में जमानत बरकरार
BASLP Admission 2026: रायपुर के JNM मेडिकल कॉलेज में आवेदन शुरू, 10 अगस्त तक करें अप्लाई
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft