रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज यानि 11 फरवरी 2026 को राज्य मंत्रिमंडल की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक सुबह 11 बजे मंत्रालय (महानदी भवन) में शुरू होगी।
जानकारी के अनुसार, बैठक में प्रदेश से जुड़े विभिन्न अहम मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। साथ ही आगामी राज्य बजट सत्र को लेकर भी मंत्रिपरिषद के बीच विचार-विमर्श हो सकता है। वित्तीय प्रावधानों, नई योजनाओं और विकास कार्यों से संबंधित प्रस्तावों पर मंथन किया जाएगा।
सूत्रों के अनुसार, विभिन्न विभागों द्वारा प्रस्तुत प्रस्तावों पर भी निर्णय लिया जा सकता है। प्रशासनिक और नीतिगत मामलों को लेकर महत्वपूर्ण फैसले सामने आ सकते हैं। बैठक के बाद लिए गए निर्णयों की आधिकारिक जानकारी जारी की जाएगी।
हाईटेक अस्पताल में 32 लाख रुपए के गबन का आरोप, कैशियर गिरफ्तार
CRPF कैंप से लापता आरक्षक का पेड़ पर मिला शव, घरेलू विवाद के बाद निकला था घर से
बारिश में जलती रही चिता, ऊपर तनी रही चादर: मांगरू के श्मशान ने खोली सरकारी दावों की पोल
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft