दुर्ग। कुम्हारी थाना पुलिस ने नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को व्यावसायिक मात्रा में अल्प्राजोलम टैबलेट, कार और नकदी के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 8 लाख रुपए की संपत्ति जब्त की है।
कार व नशीली दवाईयां बरामद
पुलिस के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली थी कि रामपुर चौराहा चौक, अहिवारा रोड स्थित क्षेत्र में एक व्यक्ति मारुति सुजुकी स्विफ्ट डिजायर कार में अवैध रूप से नशीली अल्प्राजोलम टैबलेट लेकर ग्राहकों का इंतजार कर रहा है। सूचना के बाद थाना कुम्हारी पुलिस ने तत्काल घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की और संदिग्ध को वाहन सहित पकड़ लिया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान मो. अनवर (43 वर्ष) के रूप में हुई है। वह केवल्य पार्क, एलआईजी-31, ग्राम परसदा, थाना कुम्हारी, जिला दुर्ग का निवासी है। उसका स्थायी पता ग्राम पोड़ी, थाना बोडला, जिला कबीरधाम बताया गया है।
नगदी व कार जब्त
तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 20 पत्तों में कुल 1000 नग अल्प्राजोलम टैबलेट बरामद हुई, जिसका कुल वजन 110 ग्राम है। पुलिस के अनुसार यह व्यावसायिक मात्रा है। इसके अलावा एक लाख नकद, एक रियलमी मोबाइल फोन और स्विफ्ट डिजायर कार भी जब्त की गई।
पुलिस के अनुसार, आरोपी प्रतिबंधित नशीली अल्प्राजोलम टैबलेट को वाहन के माध्यम से ग्राहकों तक पहुंचाकर बेचने का प्रयास कर रहा था। प्रारंभिक जांच में अवैध आर्थिक लाभ कमाने के उद्देश्य से नशीली दवाओं के संग्रहण और बिक्री की बात सामने आई है। मामले की आगे की जांच जारी है।
खारून नदी में डूबे युवक का शव 16 घंटे बाद SDRF ने किया बरामद, 12 दोस्त गए थे पिकनिक मनाने
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft