Monday ,July 27, 2026
होमछत्तीसगढ़खारून नदी में डूबे युवक का शव 16 घंटे बाद SDRF ने किया बरामद, 12 दोस्त गए थे पिकनिक मनाने...

खारून नदी में डूबे युवक का शव 16 घंटे बाद SDRF ने किया बरामद, 12 दोस्त गए थे पिकनिक मनाने

 Newsbaji  |  Jul 27, 2026 10:18 AM  | 
Last Updated : Jul 27, 2026 10:18 AM
खारून नदी में डूबे युवक का शव 16 घंटे बाद SDRF ने किया बरामद
खारून नदी में डूबे युवक का शव 16 घंटे बाद SDRF ने किया बरामद

दुर्ग। जिले के थाना अमलेश्वर क्षेत्र के ग्राम जमराव स्थित खारून नदी में पिकनिक मनाने गए 12 दोस्तों में से एक युवक की नदी में डूबने से मौत हो गई। करीब 16 घंटे तक चले रेस्क्यू अभियान के बाद SDRF ने सोमवार सुबह युवक का शव बरामद कर पुलिस को सौंप दिया।

पिकनिक मानने गए थे युवक
जानकारी के अनुसार, 26 जुलाई की शाम करीब 5:30 बजे रायपुर निवासी 22 वर्षीय टोमेश ध्रुव अपने 11 दोस्तों के साथ ग्राम जमराव स्थित खारून नदी में पिकनिक मनाने गया था। नहाने के दौरान वह तेज बहाव की चपेट में आकर नदी में बह गया। घटना की सूचना मिलते ही कंट्रोल रूम के माध्यम से SDRF की टीम मौके पर पहुंची और खोज अभियान शुरू किया।

16 घंटे चला रेस्क्यू
जिला सेनानी दिनेश कुमार रावटे के निर्देश पर शुरू किए गए रेस्क्यू अभियान को अंधेरा होने के कारण रात में रोकना पड़ा। सोमवार सुबह 5 बजे टीम ने दोबारा तलाश शुरू की। सुबह करीब 9:05 बजे SDRF के डीप डाइविंग एक्सपर्ट राजकुमार यादव और चंद्रप्रताप जंघेल ने तेज बहाव के बीच गहन गोताखोरी कर युवक का शव बरामद किया। रेस्क्यू अभियान प्रभारी ईश्वर खरे के नेतृत्व में संचालित किया गया। टीम में चंद्रप्रताप, राजकुमार यादव, हबीब खान, राजू महानंद, आशीष, गोपी, थानेश्वर, चंद्रप्रकाश और भानुप्रताप शामिल रहे।

मृतक की पहचान टोमेश ध्रुव (22 वर्ष), पिता चुन्नूलाल ध्रुव, निवासी देवपुरी कमल विहार, रायपुर के रूप में हुई है। शव को आवश्यक कार्रवाई के लिए अमलेश्वर पुलिस को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

TAGS
 
admin

Newsbaji

Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft