रायपुर। साइबर ठग लगातार नए-नए तरीके अपनाकर लोगों को निशाना बना रहे हैं। इस बार ठगों ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रमुख सचिव और वरिष्ठ IAS अधिकारी सुबोध सिंह के नाम से फर्जी फेसबुक प्रोफाइल बनाकर उनके परिचितों से पैसों की मांग की। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई, जिसके बाद जांच शुरू कर दी गई है।
जानकारी के अनुसार, सोमवार को ठगों ने सुबोध सिंह के नाम से फेसबुक पर फर्जी ID बनाई। हैरानी की बात यह रही कि महज दो घंटे के भीतर इस फर्जी प्रोफाइल से कई लोगों को फ्रेंड बनाया गया। इसके बाद आरोपी ने मैसेंजर के जरिए परिचितों को संदेश भेजकर आर्थिक मदद के नाम पर पैसे मांगने शुरू कर दिए।
IAS ने की शिकायत
जैसे ही इसकी जानकारी IAS सुबोध सिंह को मिली, उन्होंने तत्काल पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर साइबर सेल की मदद से जांच शुरू कर दी है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि फर्जी अकाउंट किसने बनाया और इसके पीछे कौन लोग शामिल हैं।
पुलिस की अपील
पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर किसी परिचित, अधिकारी या सार्वजनिक व्यक्ति के नाम से पैसे मांगने वाला कोई भी संदेश मिलने पर पहले उसकी पुष्टि अवश्य करें। फोन कॉल या अन्य विश्वसनीय माध्यम से सत्यापन किए बिना किसी भी खाते में पैसे ट्रांसफर न करें।
महत्वपूर्ण बातें
छग पुलिस की कार्रवाई, 1000 अल्प्राजोलम टैबलेट, कार और एक लाख नकदी के साथ आरोपी गिरफ्तार
खारून नदी में डूबे युवक का शव 16 घंटे बाद SDRF ने किया बरामद, 12 दोस्त गए थे पिकनिक मनाने
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft