भिलाई। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में बाइक चोर गिरोह का खुलासा हुआ है। सुपेला थाना क्षेत्र में पुलिस ने संगठित वाहन चोरी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मुखबिर की सूचना पर लक्ष्मी नगर सुपेला क्षेत्र से संदिग्धों को हिरासत में लिया गया था। पूछताछ में आरोपियों ने शहर के अलग-अलग स्थानों से दोपहिया वाहन चोरी करना स्वीकार किया।
मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर भिलाई नगर रेलवे स्टेशन स्थित गौठान के पास झाड़ियों में छिपाकर रखे गए 06 चोरी के दोपहिया वाहन बरामद किए। बरामद वाहनों में स्प्लेंडर मोटरसाइकिलें और एक एक्टिवा शामिल है।
मामले में आरोपियों द्वारा संगठित रूप से अपराध किए जाने की पुष्टि होने पर पुलिस ने अपराध दर्ज किया है। सभी आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी अवैध आर्थिक लाभ अर्जित करने के उद्देश्य से संगठित तरीके से वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे थे।
पश्चिम बंगाल राशन घोटाला: ED की ताबड़तोड़ छापेमारी, कई ठिकानों पर जांच तेज
डॉक्टरों की चुप्पी अगर टूटी, तो ठहर जाएगी स्वास्थ्य व्यवस्था
CG POLICE में बड़ा फेरबदल: 29 निरीक्षक समेत 30 पुलिसकर्मियों का तबादला
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft