रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर फेरबदल किया गया है। पुलिस मुख्यालय ने कुल 30 पुलिसकर्मियों के तबादले का आदेश जारी किया है, जिसमें 29 निरीक्षक और 1 उप निरीक्षक शामिल हैं।
देखिए पूरी लिस्ट.


पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार, सभी स्थानांतरित अधिकारियों को अपने-अपने नए पदस्थापन स्थल पर तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। यह फेरबदल पुलिस प्रशासन को अधिक मजबूत और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से किया गया है। विभाग का मानना है कि, इस बदलाव से निगरानी व्यवस्था में सुधार होगा और कानून-व्यवस्था को बेहतर तरीके से संचालित किया जा सकेगा।
पुलिस मुख्यालय ने स्पष्ट किया है कि, यह ट्रांसफर पूरी तरह से नियमित प्रशासनिक प्रक्रिया के तहत किया गया है। सभी अफसरों को नई जिम्मेदारियों का पालन पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ करने के निर्देश दिए गए हैं।
हाईटेक अस्पताल में 32 लाख रुपए के गबन का आरोप, कैशियर गिरफ्तार
CRPF कैंप से लापता आरक्षक का पेड़ पर मिला शव, घरेलू विवाद के बाद निकला था घर से
बारिश में जलती रही चिता, ऊपर तनी रही चादर: मांगरू के श्मशान ने खोली सरकारी दावों की पोल
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft