दुर्ग/भिलाई। तेजी से मुनाफा कमाने के लालच में एक बार फिर बड़ा निवेश घोटाला सामने आया है। वैशाली नगर थाना क्षेत्र में एक शातिर आरोपी ने फर्जी कंपनियों के नाम पर 3 महीने में रकम दोगुनी करने का झांसा देकर 38 लाख 25 हजार रुपए की ठगी कर ली। पुलिस ने एक्शन लेते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
निवेश का दिया लालच
मामले में प्रार्थी जयदीप सिंह कंडा, निवासी संतराबाड़ी, दुर्ग ने शिकायत दर्ज कराई कि, धर्मेन्द्र कुमार बंजारे और उसके साथियों ने A-M-S Solution एवं M/s R-V Group Company के नाम पर निवेश योजना चलाई। आरोपी ने भरोसा दिलाया कि, महज 3 महीने में रकम दोगुनी कर दी जाएगी। झांसे में आकर प्रार्थी ने कुल 38,25,000 निवेश कर दिए, जिसके बाद उसे ठगी का अहसास हुआ।
शिकायत के आधार पर वैशाली नगर थाना में अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपी की तलाश शुरू की। पुलिस को मिली सूचना के आधार पर आरोपी धर्मेन्द्र कुमार बंजारे को रायपुर के ग्राम सड्डू से हिरासत में लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया।
कैसे दिया ठगी को अंजाम?
आरोपी ने लोगों को कम समय में ज्यादा मुनाफा कमाने का लालच देकर निवेश के लिए प्रेरित किया। फर्जी कंपनियों के नाम और आकर्षक ऑफर के जरिए विश्वास जीतकर बड़ी रकम ऐंठ ली।
हाईटेक अस्पताल में 32 लाख रुपए के गबन का आरोप, कैशियर गिरफ्तार
CRPF कैंप से लापता आरक्षक का पेड़ पर मिला शव, घरेलू विवाद के बाद निकला था घर से
बारिश में जलती रही चिता, ऊपर तनी रही चादर: मांगरू के श्मशान ने खोली सरकारी दावों की पोल
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft