भिलाई। छत्तीसगढ़ के रायपुर एम्स में स्टाफ नर्स की नौकरी दिलाने का झांसा देकर युवक से 14 लाख 50 हजार रुपए की ठगी करने वाले आरोपी को वैशाली नगर पुलिस ने उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से गिरफ्तार किया है। आरोपी खुद को बड़े अफसरों और प्रभावशाली लोगों से जुड़ा बताकर लोगों को अपने जाल में फंसाता था।
पुलिस के मुताबिक, वृंदा नगर कैम्प-1 भिलाई निवासी मुकेश कोसरे ने 13 जनवरी 2026 को थाना वैशाली नगर में शिकायत दर्ज कराई थी। प्रार्थी ने बताया कि, उसका कॉलेज मित्र अभिषेक जयसवाल रायपुर एम्स में स्टाफ नर्स की नौकरी लगवाने का भरोसा दिला रहा था। आरोपी ने नौकरी के बदले मोटी रकम की मांग की और ज्वाइनिंग लेटर दिलाने का आश्वासन दिया।
शिकायतकर्ता आरोपी की बातों में आ गया और सितंबर 2021 से 16 अक्टूबर 2022 के बीच अपने SBI खाते से अलग-अलग किश्तों में कुल 14.50 लाख रुपए आरोपी को ट्रांसफर कर दिए। रकम लेने के बाद आरोपी लगातार नौकरी और पैसे लौटाने के नाम पर टालमटोल करता रहा। बाद में वह अपने निवास से फरार हो गया।
लखनऊ से हुई गिरफ्तारी
मामले में थाना वैशाली नगर पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान साइबर सेल भिलाई की मदद से आरोपी के मोबाइल नंबर और बैंक खातों का तकनीकी विश्लेषण किया गया। मोबाइल लोकेशन के आधार पर आरोपी के लखनऊ में छिपे होने की जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस टीम को तत्काल लखनऊ रवाना किया गया, जहां घेराबंदी कर आरोपी अभिषेक जयसवाल को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी ने ठगी की वारदात स्वीकार कर ली। पुलिस ने आरोपी को 10 मई 2026 को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में निकली DEO भर्ती, 38 पदों पर आवेदन का आखिरी मौका, जानें पूरी डिटेल
यूपी कैबिनेट विस्तार में पूजा पाल को नहीं मिली जगह, अखिलेश यादव का शायराना तंज
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft