रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 11 जुलाई दिन शुक्रवार को कैबिनेट की अहम बैठक होने जा रही है। मंत्रालय में सुबह 11.30 बजे से होने वाली इस बैठक में 14 जुलाई से शुरू होने वाले विधानसभा के मानसून सत्र की तैयारियों को लेकर मंथन किया जाएगा।
दरअसल, राज्य सरकार विधानसभा के मानसून सत्र में कई संशोधन विधेयक पेश करने की तैयारी में है। कैबिनेट में इन विधेयकों को मंजूरी दी जा सकती है। इसके अलावा बजट सत्र में हुई घोषणाओं में एक-दो घोषणाओं को मंजूरी मिल सकती है। किसानों को खाद-बीज की उपलब्धता को लेकर चर्चा होनी है। साथ ही बजट सत्र 2024-25 के दौरान की गई घोषणाओं में से एक-दो महत्वपूर्ण घोषणाओं को भी कैबिनेट की मंजूरी मिल सकती है। इस बैठक को आगामी सत्र के दृष्टिकोण से नीति निर्धारण और रणनीति तय करने के लिए अहम माना जा रहा है।
छत्तीसगढ़ में मानसून के आगमन के साथ ही खेती-किसानी का काम शुरू हो चुका है, ऐसे में ये माना जा रहा है कि किसानों और खाद से जुड़ी समस्याओं को लेकर लेकर साय कैबिनेट में अहम फैसला लिया जा सकता है। दूसरी ओर कयास लगाए जा रहे हैं कि बैठक में सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को लेकर भी अहम फैसले पर मुहर लग सकती है।
CG POLICE में बड़ा फेरबदल: 29 निरीक्षक समेत 30 पुलिसकर्मियों का तबादला
38 लाख की ठगी, एक आरोपी गिरफ्तार, 3 महीने में पैसा डबल करने का दिया था झांसा
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft