कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। शुक्रवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया है। मध्यप्रदेश से छत्तीसगढ़ की ओर आ रही बोर करने वाली वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। वाहन गहरे खाई में जा गिरा, जिसमें सवार चार लोगों की मौत हो गई है, बाकी 8 लोग वाहन के नीचे दब हुए है। मौके पर बचाव कार्य के लिए पुलिस बल पहुंच गया है और सभी को बचाने का काम किया जा रहा है।
मिली जानकारी के मुताबिक, बोर करने वाला वाहन मध्यप्रदेश से छत्तीसगढ़ की ओर आ रहा था। इसी दौरान कुकदूर थाना क्षेत्र के अगरपानी चाटा में वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। सूचना पर पुलिस और बचाव दल घटनास्थल पर पहुंच गए है। घटनास्थल से चार लोगों के शव बरामद किए जा चुके है। वहीं, 8 लोग वाहन के नीचे दबे हुए हैं, जिन्हें बाहर निकालने का प्रयास किया जा रहा है।
शिवनाथ नदी में बहा युवक, दो दिन बाद SDRF ने बरामद किया शव
छत्तीसगढ़ में MBBS-BDS काउंसिलिंग का दूसरा चरण शुरू, 8 सितंबर तक आवेदन
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft