Saturday ,April 25, 2026
होमछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री बोले- साय सरकार सरेंडर नक्सलियों का बसाएगी घर संसार, किए बड़े ऐलान...

छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री बोले- साय सरकार सरेंडर नक्सलियों का बसाएगी घर संसार, किए बड़े ऐलान

 Newsbaji  |  Jul 12, 2025 10:17 AM  | 
Last Updated : Jul 12, 2025 10:17 AM
नक्सलियों के लिए तोहफा, राज्य सरकार का बड़ा ऐलान
नक्सलियों के लिए तोहफा, राज्य सरकार का बड़ा ऐलान

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार सरेंडर करने वाले नक्सलियों का घर बसाने का ऐलान किया है। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा है कि, नक्सल संगठनों ने कई लोगों को न सिर्फ परिवार से दूर किया, बल्कि पिता बनने का भी सुख छीन लिया। उनकी नसबंदियां करा दी गई है। लेकिन अब राज्य सरकार उन सभी नक्सलियों को टेस्ट ट्यूब बेबी से लेकर वो सभी सुविधाएं मुहिया कराएगी, जिससे उनका माता-पिता बनने का सुख फिर से वापस मिल सकें।  

नक्सलियों की होगी सामूहिक शादी 
प्रदेश सरकार सरेंडर नक्सलियों को मुख्यधारा में जोड़ने के साथ ही परिवार बढ़ाने में भी मदद करने जा रही है। राज्य के गृहमंत्री ने कहा कि पुनर्वास केंद्र में रह रहे युवक-युवतियां, जो शादी योग्य हैं, उनका सामूहिक विवाह कराया जाएगा। आने वाले दिनों में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा एक बड़े स्तर पर सामूहिक विवाह का समारोह आयोजित होगा।
उन्होंने कहा कि, हमारे प्रावधानों में है, जिनकी नसबंदी कराई जाती है, वे मुख्यधारा में आने के बाद अगर माता-पिता बनना चाहते हैं तो सरकार द्वारा टेस्ट ट्यूब बेबी की सुविधा मुहिया कराई जाएगी। उपमुख्यमंत्री ने आगे कहा कि पुनर्वास केंद्रों में नौजवान भी आ रहे हैं। उनके विवाह की भी चिंता सरकार कर रही है।

एंटी नक्सल ऑपरेशन जारी
मानसून में भी एंटी नक्सल ऑपरेशन जारी रखने को लेकर उन्होंने बताया कि, जवानों को नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन में कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। इसके लिए जवानों को हैदराबाद में ट्रेनिंग दी जा रही है। जवानों के हौसले के सामने सभी चुनौतियां नतमस्तक हो रही है। 

बता दे कि, नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में नक्सल उन्मूलन के लिए चलाए जा रहे ‘लोन वर्राटू’ (घर लौट आओ) अभियान ने सफलता हासिल की है। इस अभियान के तहत अब तक 990 से अधिक नक्सलियों ने सरेंडर कर मुख्य धारा में लौटने का रास्ता अपनाया है। इनमें से 238 इनामी नक्सली भी शामिल हैं जो वर्षों से जंगल में रहकर हिंसक गतिविधियों में शामिल थे। साय सरकार के गठन के करीब डेढ साल में 339 नक्सलियों ने सरेंडर किया है, जिसमें 72 नक्सलियों पर एक करोड 59 लाख रूपए का इनाम था। 

TAGS
 
admin

Newsbaji

Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft