Saturday ,April 25, 2026
होमछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ में बिजली हो गई महंगी, आम लोगों को लगा जोर का झटका, अब कैसे संभलेगी गृहस्थी!...

छत्तीसगढ़ में बिजली हो गई महंगी, आम लोगों को लगा जोर का झटका, अब कैसे संभलेगी गृहस्थी!

 Newsbaji  |  Jul 12, 2025 10:48 AM  | 
Last Updated : Jul 12, 2025 10:48 AM
महंगाई में आंटा गीला, सरकार ने दिया बिजली का करंट
महंगाई में आंटा गीला, सरकार ने दिया बिजली का करंट

रायपुर। जहां एक ओर महंगाई ने लोगों की कमर तोड़कर रख दी है, तो वहीं अब छत्तीसगढ़ के बिजली उपभोक्ताओं को एक और झटका लगा है। राज्य विद्युत नियामक आयोग ने 11 जुलाई को नया टैरिफ रेट जारी कर दिया है। जिसके, अनुसार सभी श्रेणियों के उपभोक्ताओं के लिए बिजली दरें बढ़ गई है। 

देखिए कैंसे लगा झटका
छत्तीसगढ़ के घरेलू उपभोक्ताओं की बिजली दरें 10-20 पैसे प्रति यूनिट बढ़ाई गईं हैं। वहीं, गैर घरेलू उपभोक्ताओं को औसत 25 पैसे प्रति यूनिट का झटका दिया है। इसके अलावा कृषि पम्पों के उपभोक्ताओं के लिए 50 पैसे प्रति यूनिट बिजली दरें बढ़ाई गईं हैं। विद्युत नियामक आयोग के अनुसार नया टैरिफ रेट 1 जुलाई से लागू किया जा रहा है। भले ही नई दरों की घोषणा 11 जुलाई 2025 को की गईं हो।

कंपनी को करोड़ों का घाटा
CSPDCL ने नियामक आयोग को 4947.41 करोड़ रुपए का घाटा दिखाया है, जिसके अनुसार करीब 15-20 फीसदी वृद्धि की सिफारिश की थी। लेकिन आयोग ने जन सुनवाई के बाद 523.43 करोड़ रुपए का घाटा माना है और 1.89 प्रतिशत की वृद्धि की गई है।

पिछले वर्ष CSPDCL ने नियामक आयोग को करीब 4500 करोड़ रुपए का नुकसान दिखाया था। आयोग ने एक जून को सभी कैटेगरी की बिजली दरों में 8.35 फीसदी बढ़ाने का फैसला लिया था। इससे अब घरेलू और गैर घरेलू उपभोक्ताओं को 20 पैसे प्रति यूनिट अधिक देना पड़ेगा। सभी श्रेणियों के उपभोक्ताओं की बिजली दरों में औसत 13 पैसे प्रति यूनिट वृद्धि की गई है। नया टैरिफ 1 जुलाई से मान्य होगा।

TAGS
 
admin

Newsbaji

Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft